Bhool Bhulaiyaa 3: क्या यह फिल्म बनेगी कार्तिक आर्यन के करियर की सबसे बड़ी हिट, क्लैश फैक्टर बनाएगा या बिगाड़ेगा खेल, जानिए

Bhool Bhulaiyaa 3 OTT Release
भूल भूलैया 3 का ट्रेलर दर्शकों और ट्रेड विशेषज्ञों से बहुत तारीफें बटोर रहा है. कार्तिक आर्यन, विद्या बालन, और माधुरी दीक्षित की इस फिल्म में जबरदस्त टकराव और मनोरंजन देखने को मिले.
Bhool Bhulaiyaa 3 का ट्रेलर जयपुर के राज मंदिर थिएटर में बड़े धूमधाम से लॉन्च किया गया, और यह फैन्स के बीच काफी चर्चा में है. फिल्म के ट्रेलर पर ट्रेड एक्सपर्ट्स और बॉलीवुड के कई दिग्गजों ने अपने विचार व्यक्त किए हैं. क्या यह फिल्म कार्तिक आर्यन के करियर की सबसे बड़ी हिट साबित होगी, या फिर सिंघम अगेन के साथ होने वाला क्लैश इस खेल को बिगाड़ देगा?
क्या कहना है ट्रेड ऐनालिस्ट का
कार्तिक आर्यन के करियर का बड़ा मोड़ ट्रेड विशेषज्ञ तरण आदर्श ने कहा, “मुझे ट्रेलर बहुत पसंद आया। हॉरर और कॉमेडी का मेल जानलेवा होता है, और भूल भुलैया की ब्रांड वैल्यू भी बहुत मजबूत है . उनके अनुसार, यह फिल्म कार्तिक आर्यन के करियर का बड़ा टर्निंग पॉइंट हो सकती है.

फिल्म इंडस्ट्री का ट्रेलर पर रिएक्शन
फिल्म निर्माता डेविड धवन ने कहा, “मुझे फिल्म का ट्रेलर काफी मजेदार लगा. इसमें मंझुलिका की वापसी है और कहानी काफ़ी रोचक लगती है. मुझे अनीस बज्मी की फिल्में हमेशा पसंद आई हैं.
रूह बाबा Vs मंजूलिका तरण आदर्श का मानना है कि भूल भुलैया 3 में रूह बाबा और मंजूलिका का टकराव फिल्म का मुख्य आकर्षण होगा. इस बार दो मंझुलिकाओं को दिखाया गया है, जिससे सस्पेंस और बढ़ गया है. फिल्म में विद्या बालन और माधुरी दीक्षित की मौजूदगी भी दर्शकों के लिए बड़ी बात है.
कार्तिक की बड़ी हिट बनने की संभावना भूल भुलैया 2 ने बॉक्स ऑफिस पर 185.92 करोड़ रुपये की कमाई की थी, और अब भूल भुलैया 3 उससे भी आगे जा सकती है. तरण आदर्श का कहना है, अगर कार्तिक को वही नंबर मिलते हैं, तो यह फिल्म उनके करियर की सबसे बड़ी हिट साबित हो सकती है.
क्लैश फैक्टर बनाएगा या बिगाड़ेगा खेल
सिंघम अगेन बनाम भूल भुलैया 3 हालांकि, यह फिल्म सोलो रिलीज नहीं होगी। इसके साथ रोहित शेट्टी की सिंघम अगेन भी दिवाली पर रिलीज हो रही है. तरण आदर्श ने इस क्लैश पर कहा, “सिंघम अगेन भी एक बड़ी फिल्म है, और रामायण का एलिमेंट इसे और भी ताकतवर बना सकता है.
लेकिन उन्होंने यह भी जोड़ा कि भूल भुलैया 3 भी कड़ी टक्कर देने वाली है. दोनों फिल्मों के बीच मुकाबला जबरदस्त रहेगा, लेकिन अगर दोनों फिल्में अच्छी निकलीं, तो दर्शक दोनों को देखने के लिए थिएटर जरूर पहुंचेंगे.
ट्रोल्स का जवाब ट्रेलर को लेकर कुछ ट्रोलिंग भी हो रही है, लेकिन तरण आदर्श ने इन आलोचनाओं को नजरअंदाज करते हुए कहा, “कुछ लोग हमेशा शिकायत करेंगे. असली खेल तो फिल्म रिलीज होने के बाद ही शुरू होगा.
अब देखना यह है कि भूल भुलैया 3 क्या सच में कार्तिक आर्यन के करियर को नई ऊंचाइयों पर ले जा पाएगी, या सिंघम अगेन के साथ क्लैश इस खेल को बिगाड़ देगा.
Also read:Bhool Bhulaiyaa 3 Trailer: कार्तिक की फिल्म ने आते ही बना डाला बड़ा रिकॉर्ड, सिंघम अगेन से निकली आगे
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sahil Sharma
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










