शिल्पी राज का गाना ‘राजा जार दिहला’ रिलीज, एक्ट्रेस खुशी का तेवर वायरल

Updated:
विज्ञापन

शिल्पी राज न्यू भोजपुरी सॉन्ग

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Shilpi Raj new Bhojpuri Song:भोजपुरी म्यूजिक सुनने वालों के लिए शिल्पी राज का नया गाना ‘राजा जार दिहला’ रिलीज हो चुका है. इस गाने को शिल्पी के साथ सिंगर सर्वेश सिंह ने अपनी आवाज दी है.

विज्ञापन

Shilpi Raj New Bhojpuri Song: भोजपुरी इंडस्ट्री में जब भी शिल्पी राज की आवाज गूंजती है, तब कुछ नया धमाका होता है. उनकी आवाज में जो मिठास और अपनापन है. वही लोगों को बार-बार सुनने पर मजबूर कर देता है,और इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है. इस गाने में कहीं प्यार वाली मीठी नोकझोंक है, तो कहीं थोड़ा एटीट्यूड भी दिखता है. बोल इतने आसान रखे गए हैं कि पहली बार में ही याद हो जाएं. म्यूजिक भी ऐसा है कि सुनते ही पैर अपने-आप थिरकने लगते हैं. वहीं वीडियो में खुशी राज अपने एक्सप्रेशन और एटीट्यूड भरे अंदाज से दर्शकों को दीवाना बना रही है. गाने के सीन में एक्ट्रेस जमकर डांस करती नजर आती हैं और उनका देसी स्टाइल गाने को और मजेदार बना देता है. यह गाना पार्टी में सुनने के लिए एकदम पर्फेक्ट है.

विज्ञापन

वीडियो में पति -पत्नी का प्यार भरा तकरार

गाने के वीडियो में माहौल बड़ा दिलचस्प दिखाया गया है. एकट्रेस खुशी राज लाल साड़ी में खाट पर बैठी हैं,उनके चेहरे पर नाराजगी साफ झलक रही है तभी उनके ऑन-स्क्रीन पति (सर्वेश सिंह) पीले कुर्ते में एंट्री लेते हैं और आते ही शिकायत शुरू कर देते हैं. तुम कभी ठीक से बात ही नहीं करती, हर बात पर मुंह फुला लेती हो. फिर उनकी पत्नी खुशी भी पूरे तेवर में जवाब देती हैं कि चूल्हा-चौका में ही रूपवा बिगाड़ दिए, कभी पत्नी वाला प्यार ही नहीं दिए और फिर गाती है राजा, सारा शौख हमार जार देहिला. एक्ट्रेस आगे कहती हैं कि तुमसे शादी करके जिंदगी खराब हो गई. माहौल गरम होता देख पति भी तुरंत मनाने वाले अंदाज में आ जाते हैं और प्यार भरे अंदाज में अरे रानी, थोड़ा दिन रुक जाओ, फ्रीज-एसी सब ला देंगे. इस गाने में प्यार भी है, तकरार भी और वही देसी अंदाज, जो पूरे गाने को मजेदार बना देता है. फैंस को पति- पत्नी का यह अंदाज खूब भा रहा है.

‘राजा जार दिहला’ गाने का वीडियो

गाने की टीम डिटेल्स

  • सॉन्ग – राजा जार दिहला
  • सिंगर – शिल्पी राज और सर्वेश सिंह
  • म्यूजिक – विकास यादव
  • लिरिक्स – अजीत मंडल
  • एक्ट्रेस – खुशी राज

यह भी पढ़ें: वीडियो में कमाल दिखी ज्योति ठाकुर, गाना ‘फिल्टर में फिट लागेलु’ रिलीज

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola