शिल्पी राज का नया गाना ‘चुटकी से सेनुरा’ रिलीज, सिंदूरदान स्पेशल सॉन्ग छाया

Edited by Divya Keshri
Updated:
विज्ञापन

चुटकी से सेनुरा गाने का पोस्टर, फोटो- इंस्टाग्राम

Shilpi Raj Bhojpuri Song: शिल्पी राज का नया भोजपुरी सिंदूरदान स्पेशल गीत ‘चुटकी से सेनुरा’ रिलीज हो गया है. गाने में विवेक साजन और क्वीन पलक की शानदार केमिस्ट्री देखने को मिल रही है.

विज्ञापन

Shilpi Raj Bhojpuri Song Chutki Se Senura: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री की सिंगर शिल्पी राज का नया गाना ‘चुटकी से सेनुरा’ रिलीज होते ही इंटरनेट पर छा गया है. शादी और सिंदूरदान की खास थीम पर बने इस गीत को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं. गाने में देसी अंदाज, भावुक बोल और शानदार म्यूजिक का खूबसूरत मेल देखने को मिल रहा है. शादी और पारंपरिक रस्मों पर आधारित यह गाना खास तौर पर भोजपुरी दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है.

शादी के माहौल को खूबसूरती से दिखाता है गाना

‘चुटकी से सेनुरा’ एक सिंदूरदान स्पेशल गीत है, जिसमें शादी की रस्मों और दूल्हा-दुल्हन के पलों को खूबसूरती से फिल्माया गया है. वीडियो में विवेक साजन और क्वीन पलक की जोड़ी नजर आ रही है. दोनों कलाकारों की केमिस्ट्री स्क्रीन पर काफी अच्छी लग रही है. क्वीन पलक का ट्रेडिशनल लुक और एक्सप्रेशन्स वीडियो को और खूबसूरत बनाते हैं. गाने के बोल बिट्टू विद्यार्थी ने लिखे हैं और संगीत अजय सिंह एजे ने तैयार किया है. वीडियो का डिजाइन विक्रम पीकेएस ने किया है, जो गाने को विजुअली सुंदर बनाता है. रिलीज के बाद से ही फैंस लगातार गाने पर प्यार बरसा रहे हैं.

‘चुटकी से सेनुरा’ का वीडियो

ये गना सुना क्या आपने?

5 मई को शिल्पी राज का गाना ‘दिल ऐके के देम’ आज 5 मई को ‘मुन्नी म्यूजिक वर्ल्ड’ पर जारी किया गया था। इस गाने पर अब तक 5000 से ज्यादा व्यूज आ गए हैं. इस सॉन्ग को शिल्पी के साथ विक्रम राजपूत ने गाया था. जबकि वीडियो में एक्ट्रेस सपना चौधरी नजर आई है. वीडियो में विक्रम, सपना से अपने दिल की बात कहता है. विक्रम उसे अपना बनाने की बात कहता है और उसे सात जन्म अपना बनाने की बात कहता है. सपना कहती है उसका दिल सिर्फ एक ही इंसान के लिए धड़कता है. गाने को बोल संदेश कुमार ने लिखे हैं और एनके वर्मा ने इसका म्यूजिक बनाया है.

यह भी पढ़ें- नीलकमल सिंह और आकांक्षा पुरी का नया गाना ‘गजब चेहरा सजल बाटे’ रिलीज, धूम मचा रहा वीडियो

यह भी पढ़ें- माही श्रीवास्तव का ‘सइयां मिलले राम जइसन’ बना सुपरहिट, दर्शकों को खूब भा रहा गाना

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola