Bhojpuri Song: यूट्यूब पर रिलीज हुआ शिल्पी राज का 'सरकार' गाना, श्याम सुंदर और अपडेटेड बिहारन की जोड़ी ने मचाया धमाल

Updated at : 19 Nov 2025 2:38 PM (IST)
विज्ञापन
Bhojpuri Song

शिल्पी राज का नया गाना रिलीज

Bhojpuri Song: भोजपुरी सिंगर शिल्पी राज का नया गाना 'सरकार' रिलीज होते ही फैंस के बीच वायरल होने लगा है. करीब 7 घंटे में ही गाने को 5.3 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है.

विज्ञापन

Bhojpuri Song: भोजपुरी सिंगर शिल्पी राज इन दिनों खूब चर्चा में है. हर हफ्ते उनके करीब 3 से 4 गाने यूट्यूब पर रिलीज होते है. इसी बीच उनका एक और गाना आज अपलोड हो गया है, जिसका नाम ‘सरकार’ है. करीब 7 घंटे पहले रिलीज हुए इस गाने को आदिशक्ति फिल्म्स नाम के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया है. खबर लिखे जाने तक इस गाने को 5.3 हजार से ज्यादा बार देखा और सुना जा चुका है. गाने में श्याम सुंदर और अपडेटेड बिहारन की जोड़ी दिखाई देती है, जिनके डांस मूव्स और एक्सप्रेशन फैंस के बीच वायरल हो रहे है. 

गाने की कहानी और टीम

गाने में अपडेटेड बिहारन रास्ते से जा रही होती है, तभी कुछ लोग उसे लेकर भाग जाते है. तब श्याम सुंदर की एंट्री होती है और वह उसे पकड़ने वाले बदमाश को मार देते है. इसके बाद शुरू होती है उन दोनों की केमिस्ट्री, जिसमें अपडेटेड बिहारन, श्याम सुंदर की तारीफ करती है और अपने डांस मूव्स से फैंस को दीवाना बनाती है. इस गाने के बोल यादव लल्लू ने लिखे है और इसका संगीत श्याम सुंदर ने ही तैयार किया है. गाने के रिलीज के बाद फैंस इसकी खूब तारीफ कर रहे है. साथ हो सोशल मीडिया पर रील्स बना रहे है.

शिल्पी राज का पिछला गाना

बात करें शिल्पी राज की, तो आज ही उनका एक और नया गाना ‘करधन चमके’ रिलीज हुआ है. इस गाने को शिल्पी राज ने भोजपुरी सुपरस्टार अरविंद अकेला कल्लू के साथ गाया है. इस गाने में अरविंद के साथ बिग बॉस 19 फेम नीलम गिरी नजर आती है, जिनकी केमिस्ट्री फैंस को बहुत पसंद आ रही है. अगर आपने शिल्पी राज का ये नया गाना नहीं सुना है, तो जल्द सुन लें. साथ ही इसपर रील बनाना न भूलें.

ये भी पढ़ें: Bhojpuri Song: अरविंद अकेला कल्लू के नए गाने ने इंटरनेट पर लगाई आग, नीलम गिरी संग ‘करधन चमके’ में किया जबरदस्त डांस

ये भी पढ़ें: Rani Chatterjee: संजना पांडे के प्रैंक ने रानी चटर्जी के उड़ाए होश, खरगोश को देख चीखने लगीं एक्ट्रेस, देखें VIDEO

विज्ञापन
Shreya Sharma

लेखक के बारे में

By Shreya Sharma

श्रेया शर्मा पिछले 1साल से प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट बीट पर कार्यरत हैं. टीवी, ओटीटी, फिल्मों, भोजपुरी सिनेमा और सेलिब्रिटी से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं. ट्रेंडिंग विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola