Bhojpuri Song: अरविंद अकेला कल्लू के नए गाने ने इंटरनेट पर लगाई आग, नीलम गिरी संग 'करधन चमके' में किया जबरदस्त डांस

अरविंद अकेला कल्लू का नया गाना रिलीज
Bhojpuri Song: हाल ही में भोजपुरी सुपरस्टार अरविंद अकेला कल्लू और एक्ट्रेस नीलम गिरी का नया गाना यूट्यूब पर रिलीज हुआ है. 'करधन चमके' गाने में दोनों की केमिस्ट्री और डांस मूव्स फैंस को दीवाना बना रहे है.
Bhojpuri Song: भोजपुरी एक्ट्रेस नीलम गिरी इन दिनों खूब सुर्खियों में है. सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 19 से एलिमिनेट होने के बाद वह लगातार चर्चा में बनी हुई है. इसी बीच उनका नया गाना ‘करधन चमके’ यूट्यूब पर रिलीज हो गया है, जिसमें वह अरविंद अकेला कल्लू के साथ जबरदस्त डांस करती हुई नजर आ रही है. करीब 3 घंटे पहले रिलीज हुए इस गाने को खबर लिखे जाने तक 4 हजार से ज्याद व्यूज मिल चुके है. गाने के बोल और इसका धुन फैंस को झूमने पर मजबूर कर रहा है.
गाने की टीम
गाने में नीलम गिरी पीली साड़ी में अपने कमरबंद को दिखाती हुई नजर आती है, वहीं अरविंद अकेला कल्लू उन्हें देखते रहते है. फिर शुरू होता है जबरदस्त डांस, जिसमें नीलम और अरविंद एक साथ ठुमके लगाते नजर आते है. इस गाने को अरविंद अकेला कल्लू और शिल्पी राज ने मिलकर गाया है. इसके बोल श्याम जी श्याम ने लिखे है और इसका धुन गौरव रौशन ने दिया है. इस गाने को सुनने के बाद फैंस इसपर खूब प्यार लूटा रहे है. साथ ही नीलम और अरविंद की केमिस्ट्री की जमकर तारीफ कर रहे है.
नीलम और अरविंद का पिछला गाना
बता दें, कुछ दिनों पहले ही नीलम गिरी बिग बॉस 19 के वीकेंड का वार में एलिमिनेट हो गई है. हालांकि उन्होंने लंबे समय तक उस घर में अपनी जगह बना कर रखी. घर से बाहर आने के बाद वह लगातार फैंस के बीच एक्टिव है. कुछ दिनों पहले ही उनका नया गाना ‘सूट में लागब ऐश्वर्या’ रिलीज हुआ था, जिसमें वह निरहुआ के भाई प्रवेश लाल यादव के साथ नजर आई थी. इस गाने को भी फैंस ने बहत प्यार दिया. वहीं अरविंद अकेला कल्लू की बात करें तो उनका भी पिछला गाना ‘जलपरी नियन’ फैंस के बीच खूब वायरल हुआ.
ये भी पढ़ें: Rani Chatterjee: संजना पांडे के प्रैंक ने रानी चटर्जी के उड़ाए होश, खरगोश को देख चीखने लगीं एक्ट्रेस, देखें VIDEO
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shreya Sharma
श्रेया शर्मा पिछले 1साल से प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट बीट पर कार्यरत हैं. टीवी, ओटीटी, फिल्मों, भोजपुरी सिनेमा और सेलिब्रिटी से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं. ट्रेंडिंग विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




