Pawan Singh vs Khesari Lal Yadav New Bhojpuri Song: पावर स्टार ने खेसारी लाल यादव को दिया धोबी पछाड़, नए गाने से कुछ घंटों में बटोरे करोड़ों व्यूज

Published by : Sheetal Choubey Updated At : 02 Dec 2025 5:12 PM

विज्ञापन

पवन सिंह बनाम खेसारी लाल यादव नया भोजपुरी गाना, फोटो- इंस्टाग्राम

Pawan Singh vs Khesari Lal Yadav New Bhojpuri Song: पवन सिंह का नया भोजपुरी गाना ‘धमाका’ और खेसारी लाल यादव का सॉन्ग ‘तेलचट्टा’ आज रिलीज हो चूका है. ऐसे में अब जानें कौन सा भोजपुरी गाना ज्यादा वायरल हुआ और किसका स्टारडम रहा भारी.

विज्ञापन

Pawan Singh vs Khesari Lal Yadav New Bhojpuri Song: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में आज एक बार फिर बड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है. सुपरस्टार पवन सिंह और खेसारी लाल यादव, दोनों ने एक ही दिन अपने नए-नए धमाकेदार गाने रिलीज कर दिए हैं. जहां पवन सिंह अपने गाने “धमाका” के साथ एक बार फिर पावरफुल अंदाज में लौटे हैं. वहीं, खेसारी लाल यादव का नया गाना “तेलचट्टा” फैंस को पूरी तरह दीवाना बना रहा है.

दोनों ही गाने रिलीज होते ही यूट्यूब पर तेजी से वायरल होने लगे और फैंस सोशल मीडिया पर अपने-अपने पसंदीदा स्टार को सपोर्ट कर रहे हैं. ऐसे में अब सवाल यह है कि किसका पलड़ा भारी है और कौन फैंस को ज्यादा इम्प्रेस कर पा रहा है. आइए जानते हैं.

एक्शन, एनर्जी और दबंग स्टाइल से भरपूर पवन सिंह का ‘धमाका’

पवन सिंह अपने पावरफुल स्टाइल और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस के लिए हमेशा से जाने जाते हैं और उनका नया गाना “धमाका” भी उसी अंदाज में बिल्कुल फिट बैठता है. इस गाने में उनका पावर-स्टार अवतार, तगड़ी बीट्स और हाई-एनर्जी परफॉर्मेंस फैंस को खूब पसंद आ रहा है.

“धमाका” को पवन सिंह और शिल्पी राज ने अपनी आवाज दी है. वीडियो में पवन सिंह के साथ एक्ट्रेस त्रिशाकर मधु नजर आ रही हैं. ब्लैक आउटफिट में पवन का धारदार लुक, माथे का लाल तिलक और उनका इंटेंस एक्सप्रेशन फैंस को दीवाना बना रहा है.

यही वजह है कि रिलीज के बाद गाना तेजी से वायरल हुआ है और सिर्फ 9 घंटे में इसे 1.3 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. कमेंट सेक्शन में भी लगातार तारीफों की बौछार देखने को मिल रही है.

यह भी पढ़ें: Pawan Singh Babuaan Song: पवन सिंह का रोमांटिक सॉन्ग ‘बबुआन’ बना मेगा ब्लॉकबस्टर, यूट्यूब पर पार किए 225 मिलियन व्यूज

खेसारी लाल यादव का ‘तेलचट्टा’ गाना

खेसारी लाल यादव एक बार फिर अपने दिलकश अंदाज और फन-फैक्टर के साथ लौटे हैं. उनका नया गाना “तेलचट्टा” एकदम देसी, मजेदार और डांसिंग नंबर है, जिसमें खेसारी की एनर्जी देखने लायक है.

इस गाने में खेसारी के साथ एक्ट्रेस सपना चौधरी हैं. दोनों का रोमांटिक अंदाज दर्शकों का दिल जीत रहा है. सॉन्ग के लिरिक्स पवन पांडे ने लिखे हैं, कंपोजर हैं आर के पांडे, म्यूजिक दिनेश रेलहन ने दिया है और वीडियो एडिटिंग की जिम्मेदारी पवन पाल ने संभाली है. यह गाना वेब म्यूजिक के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया और रिलीज के 9 घंटे में ही 3.28 लाख व्यूज बटोरे.

कौन आगे?

पवन सिंह का स्टारडम अपने गाने “धमाका” के साथ लगातार चमक रहा है, जबकि खेसारी लाल यादव के “तेलचट्टा” ने भी अपनी रोमांटिक और मजेदार स्टाइल से फैंस का दिल जीत लिया है. दोनों गानों के व्यूज और फैंस की प्रतिक्रिया को देखकर साफ है कि पावर स्टार आगे हैं.

प्रभात खबर पॉडकास्ट में रवि शास्त्री 7 दिसंबर को

Thumb 002 1
प्रभात खबर पॉडकास्ट में रवि शास्त्री 7 दिसंबर को
विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola