Pawan Singh Viral Video: पवन सिंह का देसी अंदाज, सड़क किनारे दुकान पर समोसे का लिया स्वाद, वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल

Published by : Divya Keshri Updated At : 23 Nov 2025 2:39 PM

विज्ञापन

पवन सिंह समोसा खाते हुए, फोटो- इंस्टाग्राम

Pawan Singh Viral Video: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में एक्टर समोसे का स्वाद लेते दिखे. इस वीडियो पर यूजर्स के भी मजेदार कमेंट्स आ रहे हैं.

विज्ञापन

Pawan Singh Viral Video: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह अपने गानों से फैंस का दिल जीतते रहते हैं. उनका नया गाना ‘ले जायेंगे तेरे सजना’ रिलीज हो गया है, जिसपर उनके चाहने वाले भरपूर प्यार बरसा रहे हैं. सॉन्ग सोशल मीडिया पर छा गया है. इस बीच पावर स्टार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में एक्टर समोसा खाते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो ने मीडिया यूजर्स का ध्यान अपनी ओर खींचा है.

पवन सिंह का समोसे खाते हुए वीडियो वायरल

पवन सिंह का समोसा वाला वीडियो को छपरा जिला नाम के पेज ने एक्स पर शेयर किया है. वीडियो के कैप्शन में लिखा है, समोसे का आनंद लेने के लिए गांव के दुकान पर रुके भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह. वीडियो में एक्टर एक छोटे से दुकान में दिख रहे हैं. उनके साथ कुछ और लोग भी है. उन्होंने व्हाइट कलर का कुर्ता और जींस पहना हुआ है. वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है और इसपर यूजर्स के रिएक्शन भी आ रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, बिहार में मिली चुनावी सफलता के लिए पार्टी दे रहे हैं पवन सिंह जी. एक यूजर ने लिखा, गाना जोड़ी मोदी -नीतीश जी की हिट हो गई.

‘ले जायेंगे तेरे सजना’ गाना हुआ हिट

पवन सिंह का ‘ले जायेंगे तेरे सजना’ गाना हिट हो गया. सॉन्ग को पवन के साथ पलक मुच्छल ने अपनी आवाज दी है. इसका म्यूजिक शब्बीर अहमद ने दिया है और उन्होंने ही बोल लिखे हैं. 3 दिन में सॉन्ग पर 6,127,960 व्यूज आ गए हैं और ये बढ़ रहे हैं. वीडियो में उनके साथ सना सुल्तान दिख रही है. गाना टी सीरीज चैनल पर अपलोड किया गया है. इसके अलावा उनका ‘जोड़ी मोदी नितीश जी की हिट होइए’ गाना भी खूब हिट हुआ है और सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था.

यह भी पढ़ें- Maroon Color Sadiya ने मचाया तहलका, 300 मिलियन के साथ बना भोजपुरी म्यूजिक का नया ब्लॉकबस्टर, आम्रपाली–निरहुआ की जोड़ी ने लूटा दिल

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola