Neelam Giri Bhojpuri Song: शिल्पी राज की आवाज में ‘मेहरी के प्यार’ फिर बन गया ट्रेंडिंग हिट, नीलम गिरी की एनर्जी और एक्सप्रेशन ने दिल जीत लिया

नीलम गिरी का भोजपुरी गाना मेहरी के प्यार, फोटो- इंस्टाग्राम
Neelam Giri Bhojpuri Song: नीलम गिरी का हिट सॉन्ग ‘मेहरी के प्यार’ यूट्यूब पर फिर ट्रेंड कर रहा है. शिल्पी राज की आवाज में गाने ने 75 मिलियन व्यूज पूरे कर लिए हैं. जानें डिटेल्स.
Neelam Giri Bhojpuri Song: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में कुछ गाने ऐसे होते हैं जो समय के साथ और भी ज्यादा लोकप्रिय हो जाते हैं. ऐसा ही एक गाना है ‘मेहरी के प्यार’, जिसमें भोजपुरी स्टार नीलम गिरी की दमदार परफॉर्मेंस दर्शकों को खूब पसंद आ रही है. करीब एक साल पहले रिलीज हुआ यह गाना एक बार फिर यूट्यूब पर जबरदस्त व्यूज बटोर रहा है.
इस गाने को मशहूर सिंगर शिल्पी राज ने अपनी सशक्त और एनर्जेटिक आवाज दी है. गाने की कहानी में नीलम गिरी अपने ऑन-स्क्रीन पति को प्यार भरे अंदाज में चेतावनी देती नजर आती हैं कि अगर वह किसी और के चक्कर में पड़ते हैं, तो पत्नी यानी “मेहरी” के सच्चे प्यार को तरस जाएंगे. ऐसे में अगर आपने इस गाने को सुना है, तो आइए इसके व्यूज बताते हैं.
गाने का म्यूजिक वीडियो-
‘मेहरी के प्यार’ को कितने व्यूज मिले?
गाने में नीलम गिरी की एनर्जी, एक्सप्रेशंस और डांस मूव्स इसे बेहद एंटरटेनिंग बनाते हैं. उनकी परफॉर्मेंस ने गाने को बार-बार देखने लायक बना दिया है, यही वजह है कि यह गाना दर्शकों की प्लेलिस्ट में आज भी बना हुआ है.
खबर लिखे जाने तक ‘मेहरी के प्यार’ 75 मिलियन व्यूज और 170 हजार से ज्यादा लाइक्स हासिल कर चुका है. इस गाने को आप Yogmaaya Films के यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं, जहां यह लगातार ट्रेंड कर रहा है. वहीं, सोशल मीडिया पर यूजर्स रील्स और शॉर्ट्स भी भर-भरकर बना रहे हैं.
गाने से जुड़ी पूरी टीम
- गायक: शिल्पी राज
- गीतकार: आशुतोष तिवारी
- संगीत: श्याम सुंदर
- प्रस्तुति: नीलम गिरी
- निर्देशक: गोल्डी जयसवाल
- कोरियोग्राफर: सनी सोनकर
- DOP: ब्रिजेश यादव, गोविंद
- संपादक: पप्पू वर्मा
- DI: रोहित सिंह
- आभार: बबली दुबे
- निर्माता: तेज सिंह
- डिजिटल हेड: विक्की यादव
नीलम गिरी की दमदार अदाकारी और शिल्पी राज की आवाज का यह मेल ‘मेहरी के प्यार’ को भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री के पॉपुलर गानों में शुमार करता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शीतल चौबे
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.
किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.
मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.
करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.
नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










