'करेजवे पS चढ़ के' गाने में एक्ट्रेस नेहा का नखरा भरा अंदाज वायरल, फैंस बोले बवाल

Updated at : 18 Mar 2026 4:39 PM (IST)
विज्ञापन
khushi kakkar New Bhojpuri song

खुशी कक्कड़ न्यू भोजपुरी सॉन्ग

Khushi kakkar New Bhojpuri song: भोजपुरी इंडस्ट्री में खुशी कक्कड़ एक बार फिर अपने नए गाने 'करेजवे पS चढ़ के' साथ धमाल मचाने आ गई हैं. इस गाने के वीडियो में आपको फूल एंटनटेन्मेंट का तड़का मिलने वाला है.

विज्ञापन


Khushi kakkar New Bhojpuri song: खुशी कक्कड़ की आवाज में सजा ‘करेजवा पS चढ़ के’ गाना रिलीज होते ही दर्शकों के बीच छा गया है. इस गाने के बोल आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं और म्यूजिक अभिषेक ने दिया है. गाने के वीडियो में खूबसूरत भोजपुरी एक्ट्रेस नेहा पाठक दिख रही है. उनका रंगीन और नखरा भरा अंदाज फैंस को खूब एंटरटेन कर रहा है. वहीं फैंस नितिन यूनिवर्सल के परर्फॉमेंस का जमकर तारीफ कर रहे हैं. एक्ट्रेस संग नितिन की जोड़ी खूब छा रही है.

पति संग नेहा पाठक का नखरा भरा अंदाज

गाने के वीडियो में नेहा पाठक का अंदाज शुरुआत से ही दिल जीत लेता है. वह सजी-धजी और नखरे से भरी नजर आती हैं. गाने में एक्ट्रेस अपने ऑन-स्क्रीन पति (यूनिवर्सल नितिन) से एटीट्यूड भरे अंदाज में कहती हैं कि एटीट्यूड तुम्हारा झड़ जाएगा, गर्मी कपार का उतर जाएगा. इसके बाद वह अपने देसी स्टाइल में कहती हैं कि नईहर से पढ़ के आए हैं और फिर अपने पति के करेजा पर चढ़ के रहने की धमकी देते नजर आती हैं, जो गाने को और भी खास बना देता है.

यहां वीडियो देखें

केमिस्ट्री और डांस मूव्स ने मचाया धमाल

वीडियो में नेहा पाठक और यूनिवर्सल नितिन की केमिस्ट्री जबरदस्त देखने को मिलती है. दोनों साथ में शानदार ठुमके लगाते नजर आते हैं, जो दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर देते हैं. कई सीन में एक्ट्रेस रोमांटिक अंदाज में दिखती हैं, तो किसी में अपने पति को धमकी देते. उनकी यही अदाएं और नखरा फैंस को दीवाना बना रहा है. वहीं स्काई ब्लू साड़ी में उनका स्टाइल और एक्सप्रेशन काफी कातिलाना लग रहा है. एक्ट्रेस का हर अंदाज और एक्सप्रेशन गाने को और भी ग्लैमरस और यादगार बना देता है, जिसे दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं

गाने के पीछे की टीम

  • एलबम – करेजवे पS चढ़ के
  • गाना – करेजवे पS चढ़ के
  • गायक – खुशी कक्कड़
  • बोल – अशुतोष तिवारी
  • संगीत – अभिषेक तिवारी
  • वीडियो निर्देशक – राजा बाबू
  • कोरियोग्राफर- अमन जी
  • कैमरा (डी.ओ.पी) – रणजीत के. सिंह और रवि जी
  • एडिटर – चेरी बाबू
  • निर्माता – राजीव सिंह
  • एकट्रेस और एक्टर: नेहा पाठक और यूनिवर्सल नितिन
  • कंपनी – रुद्र म्यूजिक

फैंस के रिस्पॉन्स

गाने पर फैंस अपना भर-भर के रिस्पॉन्स कर रहे हैं, किसी ने इसे बवाल लिखा, तो किसी ने एक्टर नितिन की परफॉर्मेंस का जमकर तारीफ की है. एक यूजर ने तो लिखा सुपर डुपर हिट, तो एक ने पूरी टीम की तारीफ की है.

यह भी पढ़ें: शिल्पी राज का ‘रउआ जानी’ गाना रिलीज, वीडियो में दिखा एक्ट्रेस सपना का दर्द भरा प्रेम कहानी

विज्ञापन
Anushka Singh

लेखक के बारे में

By Anushka Singh

Anushka Singh is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola