‘कच कच धरेला’ में खुशी कक्कड़ की आवाज का जादू, प्रिया रघुवंशी की अदाओं ने बढ़ाई धड़कनें

Updated:
विज्ञापन

प्रिया रघुवंशी, फोटो- यूट्यूब

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Khushi Kakkar Kach Kach Dharela Bhojpuri Song: खुशी कक्कड़ का नया भोजपुरी गाना ‘कच कच धरेला’ रिलीज होते ही दर्शकों के बीच छा गया है. वीडियो में प्रिया रघुवंशी जबरदस्त डांस कर रही है.

विज्ञापन

Khushi Kakkar Kach Kach Dharela Bhojpuri Song: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में आज एक नया गाना रिलीज होते ही तेजी से सुर्खियों में आ गया है. सिंगर खुशी कक्कड़ का लेटेस्ट ट्रैक ‘कच कच धरेला’ आज बोका म्यूजिक के ऑफिशियल चैनल पर लॉन्च किया गया. इस म्यूजिक वीडियो में प्रिया रघुवंशी और आयुष यादव की जोड़ी नजर आ रही है. प्रिया इस गाने में साड़ी लुक में दिखाई दे रही हैं. उनके एक्सप्रेशंस और डांस मूव्स गाने को और भी दिलचस्प बनाते हैं. वहीं, आयुष यादव के साथ उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री भी देखने लायक है.

विज्ञापन

यहां देखें वीडियो ‘कच कच धरेला’

भोजपुरी सॉन्ग ‘कच कच धरेला’ के बोल कृष्णा बेदर्दी ने लिखे हैं. इसका म्यूजिक अजनी सिंह और विपुल जी ने तैयार किया है, जो गाने को एनर्जी और बीट्स से भर देता है. सॉन्ग के अन्य टीम मेंबर्स के बारे में जानें-

  • मिक्स :- टिंकू तूफान केशरी
  • एक्टर्स:- प्रिया रघुवंशी और आयुष यादव
  • वीडियो डायरेक्टर :- पवन पाल
  • एडिटर:-भरत पाल
  • डीआई:-रविन्द्र जी
  • निर्माता :- कृष्णा बेदर्दी
  • कंपनी/लेबल:- बोका म्यूजिक
  • डिजिटल पार्टनर:- ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन

खुशी कक्कड़ के गानों की लिस्ट

सिंगर खुशी कक्कड़ के गानों की लिस्ट में कई हिट भोजपुरी ट्रैक शामिल हैं. उनके गानों में ‘बना लेहब दुल्हनिया’, ‘बारूद लगातर’, ‘लइतवा बरबो भुक भुक रे’, ‘प्रशासन’, ‘क्रिज पर धोनी’, ‘रंगदारी’, ‘जमाना बदल गया’, ‘मजनुआ हीरो मिलल बा’, ‘बम बम लगातर’, ‘छउआदा चुप चुप’, ‘गोरी तोर गलिया’, ‘नसीब में नइखु’, ‘नइया हो रामा’, ‘प्यार करो है’, ‘के रोतऊ नदिया किनारवा गे’, ‘माल से मऊगी बना ले’, ‘भौजी लेंगें लेंगें’, ‘बोधनी मारो रे बोटनझटा’, ‘सावितिया ए राजा’, ‘हथियार चाही हो’, ‘राजा रंगदार’, ‘जमुई जिला बीआर-46’, ‘छउआदा रे भाग भाग’ और ‘छटक गइल राजा जी’ शामिल हैं.

यह भी पढ़ें- शिल्पी राज का नया गाना ‘रंगदार मरदा’ रिलीज, बॉस लेडी लुक में छाईं माही श्रीवास्तव

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola