Bhojpuri Song: भोजपुरी रैप के साथ आया खुशी कक्कड़ का ‘रंगल चाहे कुरूति’ गाना, होली से पहले दर्शकों के बीच दिखी रंगों की मस्ती

Published by : Shreya Sharma Updated At : 31 Jan 2026 11:17 AM

विज्ञापन

खुशी कक्कड़ का होली स्पेशल गाना

Bhojpuri Song: होली 2026 के मौके पर भोजपुरी सिंगर खुशी कक्कड़ का नया होली स्पेशल गाना ‘रंगल चाहे कुरूति’ यूट्यूब पर रिलीज हो गया है. मस्ती भरे बोल और रंगीन माहौल के साथ यह गाना होली को और भी खास बना देता है.

विज्ञापन

Bhojpuri Song: साल 2026 में रंगों का त्योहार होली 4 मार्च को पूरे देश में मनाया जाएगा. जैसे-जैसे होली करीब आ रही है, वैसे-वैसे भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में भी होली के गानों की धूम शुरू हो गई है. इसी बीच भोजपुरी सिंगर खुशी कक्कड़ एक नया होली स्पेशल गाना लेकर आई हैं, जिसका नाम है ‘रंगल चाहे कुरूति’. यह गाना हाल ही में यूट्यूब पर रिलीज किया गया है और रिलीज होते ही दर्शकों का ध्यान खींच रहा है. खास बात यह है कि गाने में रैप भी जोड़ा गया है, जिससे यह सुनने में अलग लग रहा है. 

गाने की खासियत

‘रंगल चाहे कुरूति’ एक मस्ती से भरा हुआ होली गीत है, जो रंगों के त्योहार की खुशी और उमंग को दिखाता है. गाने में होली की झलक देखने को मिलती है, जहां रंग, गुलाल और ठिठोली के बिना होली अधूरी मानी जाती है. खुशी कक्कड़ की आवाज इस गाने की जान है, जो सुनते ही होली के रंगों में डूब जाने का मन कर देती है. इस गाने के बोल सूरज सिंह ने लिखे हैं. वहीं गाने का म्यूजिक टिंकू तूफान केसरी ने तैयार किया है. उन्होंने होली के रंगीन माहौल को ध्यान में रखते हुए ऐसा संगीत दिया है, जो थिरकने पर मजबूर कर देता है. 

मुस्कान जैसवाल ने बिखेरा जादू

वीडियो में मुस्कान जैसवाल नजर आ रही हैं. उनकी अदाएं और एक्सप्रेशन गाने को और भी खास बना देते हैं. वीडियो में होली की मस्ती, रंगों की बौछार और खुशियों का माहौल साफ दिखाई देता है. गाने का निर्देशन आकाश राज ने किया है, जिन्होंने होली के रंग और मस्ती को खूबसूरती से कैमरे में कैद किया है. यह होली स्पेशल गाना बीटीएस म्यूजिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है. होली के मौके पर लोग ऐसे ही गानों की तलाश में रहते हैं, जिन्हें परिवार और दोस्तों के साथ एन्जॉय किया जा सके.

ये भी पढ़ें: Bhojpuri Song: पति-पत्नी की नोकझोंक और प्यार से सजा गाना ‘नखरा बालम के’ रिलीज, शिवानी सिंह की अदाओं ने फैंस को बनाया दीवाना

ये भी पढ़ें: Bhojpuri Film: ‘दक्षिण भारतीय बहू’ बनकर लौटी अंजना सिंह, इस दिन यूट्यूब पर रिलीज होगा फिल्म का अनोखा ट्रेलर

ये भी पढ़ें: Bhojpuri Song: रंग, गुलाल और मस्ती से भरा खुशी कक्कड़ का होली स्पेशल सॉन्ग ‘गलिया गोरे गोरे’ रिलीज

विज्ञापन
Shreya Sharma

लेखक के बारे में

By Shreya Sharma

श्रेया शर्मा पिछले 1साल से प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट बीट पर कार्यरत हैं. टीवी, ओटीटी, फिल्मों, भोजपुरी सिनेमा और सेलिब्रिटी से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं. ट्रेंडिंग विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola