खेसारी लाल यादव का नया गाना 'ससुरवा मे का करबू' रिलीज, रानी के वेस्टर्न लुक ने बढ़ाया ग्लैमर
खेसारी लाल यादव और रानी, फोटो- यूट्यूब
Khesari Lal Yadav New Song: भोजपुरी गाना 'ससुरवा मे का करबू' को खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज ने गाया है. वेस्टर्न लुक में रानी और कैजुअल अंदाज में खेसारी का स्टाइल शानदार लग रहा है.
Khesari Lal Yadav Shilpi Raj New Song Sasurwa Me Ka Karbu: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में एक बार फिर धमाल मचा रहा है नया गाना ‘ससुरवा मे का करबू’ जिसे सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और ट्रेंडिंग सिंगर शिल्पी राज ने अपनी आवाज दी है. यह गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया और यूट्यूब पर तेजी से वायरल हो रहा है. 3 घंटे में 3 हजार से ज्यादा व्यूज आ गए और ये नंबर्स बढ़ ही रहे हैं.
रानी और खेसारी लाल यादव की शानदार जोड़ी
इस गाने के म्यूजिक डायरेक्टर रौशन सिंह हैं और बोल कुंदन प्रीत ने लिखे हैं, जो आज की जनरेशन के टेस्ट को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं. गाने का निर्देशन पवन पाल ने किया है और एडिटिंग अंगद पाल ने संभाली है. अगर वीडियो की बात करें तो इसमें एक खास चीज देखने को मिल रही है एक्ट्रेस रानी का पूरी तरह वेस्टर्न लुक. इस गाने में रानी का मॉडर्न और ग्लैमरस स्टाइल फैंस को काफी पसंद आ रहा है. उनका आउटफिट, स्टाइल और एक्सप्रेशन्स गाने को एक नया फ्लेवर दे रहे हैं. दूसरी तरफ खेसारी लाल यादव इस गाने में कैजुअल लुक में नजर आ रहे हैं, जो उनके फैंस को काफी रिलेटेबल लग रहा है. उनका कूल अंदाज और एनर्जेटिक डांस मूव्स गाने को और भी एंटरटेनिंग बना रहे हैं. खेसारी और रानी की केमिस्ट्री भी वीडियो में शानदार नजर आती है.
देखें गाने का जबरदस्त वीडियो
अन्य टीम मेंबर्स के नाम-
- कोरियोग्राफर: कुलदीप विशाखा
- डीओपी: सुनील गुप्ता
- डीआई: रोहित सिंह
- आर्टिस्ट: रानी
- वीडियो: वॉलेंस प्रोडक्शन
- क्रिएटिव प्रोड्यूसर: किशन सिंह
- प्रोड्यूसर: राज सिंह
- प्रोडक्शन: आकाश
- प्रोजेक्ट हेड: मिथुन
- प्रोडक्शन हेड: विक्की
- एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर: वीरू रॉ
- प्रोडक्शन कंपनी: भोजपुरी म्यूजिक हब
- डिजिटल पार्टनर: ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन प्राइवेट लिमिटेड
- डिजिटल मैनेजर: जेएमटी कुंदन सिंह
यह भी पढ़ें- खेसारी लाल यादव का नया गाना ‘लइका नियन राजा करस’ हुआ लॉन्च, आकांक्षा पुरी संग वीडियो ट्रेंड में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










