खेसारी लाल का ‘पत्नी खोजतानी’ गाना हुआ रिलीज, पत्नी की तालाश में दिखे ‘ट्रेंडिंग स्टार’

Updated:
विज्ञापन

खेसारी लाल यादव न्यू भोजपुरी सॉन्ग

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Khesari Lal Yadav New Bhojpuri Song: भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव का नया गाना ‘पत्नी खोजतानी’ रिलीज होते ही इंटरनेट पर चर्चा में आ गया है. गाने में उनके साथ शिल्पी राज की आवाज सुनाई दे रही है, जबकि वीडियो में आकांक्षा पुरी नजर आ रही हैं.

विज्ञापन

Khesari Lal Yadav New Bhojpuri Song: होली खत्म होने के बाद अब शादी-विवाह का सीजन आ गया है. भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में एक बार फिर खेसारी लाल यादव का लेटेस्ट शादी गाना ‘पत्नी खोजतानी’ धमाल मचाने आ गया है. रिलीज के साथ ही फैंस के बीच इसकी चर्चा शुरू हो गई है. गाने में खेसारी का मस्तीभरा अंदाज देखने को मिल रहा है, जो दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है. इस गाने को दर्शक सुर म्यूजिक के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर सुन और देख सकते हैं. खबर लिखे जाने तक गाने पर 1,33,866 व्यूज आ चुके है.

विज्ञापन

खेसारी और शिल्पी की आवाज ने बढ़ाया मजा

इस गाने को खेसारी लाल यादव ने शिल्पी राज के साथ मिलकर गाया है. दोनों की जोड़ी भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में पहले भी कई हिट गाने दे चुकी है. यही वजह है कि जैसे ही यह गाना रिलीज हुआ, फैंस इसे सुनने के लिए यूट्यूब पर पहुंचने लगे.

पत्नी की तलाश में दिखें खेसारी

गाने के वीडियो में खेसारी लाल यादव के साथ भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी पिंक सूट में नजर आती हैं, जिसमें वह बेहद खूबसूरत दिख रही हैं. वहीं खेसारी शर्ट और जिंस पहने हुए है. सीन के शुरुआत में शादी का माहौल नजर आ रहा हैं, जहां काफी लोग मौजूद रहते है. वहीं आंकाक्षा सबको खाना परोसती नजर आती हैं और मजाकिया अंदाज में अपने ऑन स्क्रीन पार्टनर खेसारी को कहती हैं कि पुड़ी खा लो, कचौड़ी खो लो और रसगुल्ला भी खा लो. इस पर खेसारी भी शरारती अंदाज में जवाब देते है कि हमको चटनी चाहिए फिर आगे बोलते है कि तुम्हारी तरह हम पत्नी खोज रहे हैं. दोनों की केमिस्ट्री और डांस मूव्स वीडियो को और भी दिलचस्प बना रहे हैं. गाने में खेसारी मजेदार अंदाज में पत्नी ढूंढते नजर आते हैं, जो दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रहा है.

गाने का वीडियो

गाने की टीम

साॉन्ग – पत्नी खोजतानी

सिंगर – खेसारी लाल यादव

एक्ट्रेस – आकांक्षा पुरी

लिरिक्स – आशुतोष तिवारी

म्यूजिक – आर्या शर्मा

डीआई – रोहित सिंह

कोरियोग्राफर – रिक्की गुप्ता

यह भी पढ़ें: रंगों के त्योहार में फिर छाया,’गाल छू के गोड़ लागे देवरा’

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola