Khesari Lal Yadav Net Worth: कितने करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं खेसारी लाल, एक फिल्म करने के लिए लेते हैं कितने करोड़?

Khesari Lal Yadav Net Worth
Khesari Lal Yadav Net Worth: खेसारी लाल यादव आज भोजपुरी सिनेमा के पॉपलुर स्टार हैं. उनके चाहने वालों की लिस्ट काफी लंबी है. एक समय था जब एक्टर ने बेहद गरीबी में अपने दिन गुजारे थे और आज वह करोंड़ों के मालिक हैं.
Khesari Lal Yadav Net Worth: भोजपुरी एक्टर और सिंगर खेसारी लाल यादव के गाने आते ही सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल होने लगते हैं. उन्होंने अपनी दमदार एक्टिंग से ही नहीं बल्कि गायकी से भी दर्शकों का दिल जीता है. खेसारी ने साल 2012 में रिलीज हुई फिल्म साजन चले ससुराल से भोजपुरी दुनिया में कदम रखा था. खेसारी इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में है. सिंगर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के उम्मीदवार के रूप में अपना पहला चुनाव लड़ने वाले हैं. एक्टर ने चुनावी हलफनामे में अपनी नेटवर्थ बताई है.
लिट्ठी चोखा और दूध बेच चुके हैं खेसारी लाल यादव
खेसारी लाल यादव एक गरीब परिवार से आते हैं, लेकिन उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत से अपना नाम बनाया. उन्होंने कपिल शर्मा शो पर खुलासा किया था कि बचपन में उनके परिवार की आर्थित स्थिति ठीक नहीं थी. इस वजह से उन्होंने लिट्ठी चोखा और दूध बेचना शुरू किया था. शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट में एक्टर ने बताया था कि बचपन में उनके सातों भाई-बहन बारी-बारी से एक ही पैंट पहना करते थे, क्योंकि उनके पास नये कपड़े खरीदने के लिए पैसे नहीं थे. एक वक्त था जब उन्होंने आर्मी ज्वाइन कर लिया था, लेकिन उनका इसमें मन नहीं लगा और उन्होंने नौकरी छोड़ दी.
प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: Child Mental Health : बच्चे हो रहे हैं दबंग, रेप और आत्महत्या करने में भी नहीं करते संकोच, जानिए क्या है वजह
जानें खेसारी लाल यादव की नेट वर्थ
खेसारी लाल यादव ने चुनावी हलफनामे में अपनी नेटवर्थ 24.81 करोड़ रुपये बताया है. इसके अनुसार उनके पास 16.89 करोड़ की चल संपत्ति है और 7.91 करोड़ की अचल संपत्ति है. जबकि उनकी वाइफ चंदा यादव के पास 6.49 करोड़ की अचल संपत्ति और 90.02 लाख की चल संपत्ति है. एक फिल्म में काम करने के लिए वह लगभग 50-60 लाख रुपये लेते हैं. जबकि वह स्टेज शो करने के लिए 10-15 लाख रुपये की फीस लेते हैं. इसके अलावा उनके पास मुंबई और पटना में खुद का फ्लैट है, जिसकी कीमक करोड़ों में है. छपरा में भी उनके पास घर है, जो पुश्तैनी है. उनके पास लैंड रोवर डिफेंडर एसयूवी, टोयोटा जैसी कार है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










