Khesari Lal Yadav: किस बात को लेकर खेसारी लाल यादव का फूटा गुस्सा? बोले- मुझे दुख है इतनी अच्छी…

Published by : Divya Keshri Updated At : 04 Mar 2025 10:12 AM

विज्ञापन

khesari lal Yadav

खेसारी लाल यादव की फिल्म डंस रिलीज हो चुकी है और सिनेमाघरों में छाई हुई है. फिल्म को दर्शकों से प्यार मिल रहा है. हालांकि फिर भी खेसारी किसी बात पर नाराज है. और उस वजह के बारे में आपको बताते हैं.

विज्ञापन

khesari Lal Yadav: ट्रेंडिंग स्टार कहे जाने वाले स्टार खेसारी लाल यादव की फिल्म ‘डंस’ इन दिनों चर्चा में है. फिल्म का गाना ‘हल्ला भईल बा’ पिछले महीने ही रिलीज हुआ था, जिसपर दर्शकों ने खूब सारा प्यार लुटाया. फिल्म रिलीज हो चुकी है, जिसमें खेसारी खूब सारा एक्शन करते नजर आ रहे हैं. इस बीच उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में एक्टर अपनी नाराजगी जाहिर करते दिख रहे हैं. आखिर किस बात पर खेसारी नाराज है, इस बारे में आपको बताते हैं.

खेसारी लाल यादव क्यों हो गए नाराज?

खेसारी लाल यादव ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है. वीडियो में एक्टर कहते हैं, हमारे डायरेक्टर साहब कह रहे हैं कि डंस का प्रमोशन लाइव आकर करूं. लाइव आकर क्या प्रमोश करेगा आदमी. क्या सही है क्या गलत है. मूवी इतनी प्यारी बनी है, लोगों का प्यार मिल रहा है. मैं भी चाहता हूं कि थियेटर जाऊं, लोगों से मिलूं, लोगों की भावना समझो कि उन्हें और क्या चाहिए. लेकिन जब मैं सामने से जाकर देखता हूं तो मुझे अच्छा लगता है. रूबरू होकर मैं अपनी कमियों को खोजो कि अगली बार उसे अच्छा कर सकूं. प्रमोशन जमीन पर होता है, रोज लाइव आकर मैं प्रमोशन क्या करूं. हमारे धीरज सर का कहना है लाइव आकर प्रमोशन कीजिए. मैं अपने मन से किस थियेटर जाऊं. हमारे प्रोड्यूसर, डायरेक्टर साथ में जाएंगे तो अच्छा लगेगा.

प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरीChild Mental Health : बच्चे हो रहे हैं दबंग, रेप और आत्महत्या करने में भी नहीं करते संकोच, जानिए क्या है वजह

खेसारी लाल यादव बोले- मुझे दुख है इतनी…

कई न्यूज वाले बोल रहे कि कलाकार प्रमोशन नहीं करना चाहता. ऐसा नहीं है. मैं अपने काम से दूर कहां जाऊं. प्रमोशन का विषय लोगों तक जाना है, लोगों के बीच जाना है, अपनी भावनाएं बोलनी है. ये तो डायरेक्टर, प्रोड्यूसर तय करेंगे कि कहां जाना है कैसे जाना है, वह तय करेंगे. एक कलाकार कहां-कहां जाएगा. लाइन आने से प्रमोशन नहीं होता. नजदीक जाकर मैं बताउंगा तो ज्यादा असर होगा. मैं नहीं आना चाहता था कि लाइव, लेकिन मुझे दुख है इतनी प्यारी फिल्म को लेकर मैं मार्केट में नहीं गया, मैं लोगों से नहीं मिला. मुझे ले जाने के लिए, किसी से मिलने के लिए अप्रोच नहीं किया गया.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola