Goldi Yadav New Bhojpuri Song: गोल्डी यादव की आवाज में रोमांटिक सॉन्ग ‘नजरवा ना लागे’ रिलीज, पीली साड़ी में शिवानी सिंह के ग्रेसफुल मूव्स ने बढ़ाया क्रेज

गोल्डी यादव का नया भोजपुरी गाना, फोटो- इंस्टाग्राम
Goldi Yadav New Bhojpuri Song: भोजपुरी सिंगर गोल्डी यादव का नया गाना ‘नजरवा ना लागे’ रिलीज हो गया है. शिवानी सिंह और अवनीश आर्य की रोमांटिक केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आ रही है.
Goldi Yadav New Bhojpuri Song: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में एक और रोमांटिक गाना दर्शकों का दिल जीत रहा है. मशहूर भोजपुरी सिंगर गोल्डी यादव का नया गाना ‘नजरवा ना लागे’ रिलीज होते ही सोशल मीडिया और यूट्यूब पर चर्चा में आ गया है. इस गाने में शिवानी सिंह और अवनीश आर्य की शानदार केमिस्ट्री देखने को मिल रही है, जिसे दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं. ऐसे में आइए आपको इसकी खासियत, कहानी और बाकी डिटेल्स बताते हैं.
यहां देखें गाने का म्यूजिक वीडियो-
‘नजरवा ना लागे’ गाने की खासियत और कहानी
गाने की कहानी एक प्यार भरे पति-पत्नी के रिश्ते को दर्शाती है, जहां शिवानी सिंह अपने ऑन-स्क्रीन पति अवनीश आर्य पर प्यार लुटाती नजर आती हैं. गोल्डी यादव की मधुर आवाज में शिवानी यह दुआ करती दिखती हैं कि उनके सजे-धजे पति को कहीं किसी की नजर न लग जाए. इस रोमांटिक अंदाज ने गाने को और भी खास बना दिया है.
खास तौर पर पीली साड़ी में शिवानी सिंह का डांस दर्शकों का ध्यान खींच रहा है. उनके एक्सप्रेशंस, डांस मूव्स और गाने की धुन का तालमेल गाने को विजुअली और म्यूजिकल रूप से बेहद आकर्षक बनाता है. गाने के बीट्स और प्रेजेंटेशन को दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है.
‘नजरवा ना लागे’ को Worldwide Records Bhojpuri के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है.
फैंस का रिएक्शन
इस रोमांटिक गाने को सुनकर कमेंट सेक्शन में यूजर्स की प्रतिक्रियाएं तेजी से आ रही है. एक यूजर ने जहां इसे हिट सॉन्ग बताया. तो वहीं, कुछ ने शिवानी सिंह की अदाओं की तारीफ की.
गाने से जुड़ी टीम
- गायक: गोल्डी यादव
- प्रस्तुति: शिवानी सिंह, अवनीश आर्य
- निर्माता: रत्नाकर कुमार
- गीतकार: आशुतोष तिवारी
- संगीत: आर्या शर्मा
- निर्देशक: सुनील बाबा
- DOP: नवीन, रंजन
- कोरियोग्राफर: रौनक शाह
- संपादक: आलोक गुप्ता
- DI: रोहित सिंह
- प्रोडक्शन: पंकज सोनी
रोमांस, म्यूजिक और शानदार विजुअल्स से भरपूर यह गाना भोजपुरी म्यूजिक लवर्स की प्लेलिस्ट में तेजी से जगह बना रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शीतल चौबे
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.
किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.
मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.
करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.
नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










