सावन में खेसारीलाल यादव ने भगवान शिव से क्यों कहा "जोड़ी बना दी मजनू लैला के", यहां जानें

Published by : Divya Keshri Updated At : 21 Aug 2023 12:19 PM

विज्ञापन

भोजपुरी सुपरस्टार खेसारीलाल यादव के गाने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल होने लगते है. सावन के महीने में उनके खूब सारे नये गाने आ रहे है. इस बीच उनका नया सॉन्ग "जोड़ी बना दी मजनू लैला के" आ गया है.

विज्ञापन
undefined

भोजपुरी सुपरस्टार खेसारीलाल यादव का नया गाना रिलीज हो गया है. खेसारी का गाना “जोड़ी बना दी मजनू लैला के” जारी कर दिया गया है. गाना इंटरनेट पर वायरल हो रहा है.

undefined

खेसारीलाल का गाना “जोड़ी बना दी मजनू लैला के” में भक्ति और रोमांस का संगम दिख रहा है. खेसारी भगवान शिव के दरबार में पूजा करते नजर आ रहे हैं. इस गाने को सारेगामा हम भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है.

undefined

खेसारी लाल ने कहा कि गाना “जोड़ी बना दी मजनू लैला के” जितना भगवान की भक्ति को प्रदर्शित करने वाला है, उतना ही गाने में भावनात्मक टच है. मुझे यह गाना करने में बेहद मजा आया.

undefined

खेसारी ने आगे ये भी कहा कि, सावन की आज सोमवारी पर हमने इस गाने को रिलीज किया है. ऐसे में यह गाना इस साल के सावन में लोगों के लिए यादगार रहेगा. साथ ही उन्होंने फैंस से इस गाने पर प्यार और सपोर्ट बरसाने के लिए भी कहा.

undefined

“जोड़ी बना दी मजनू लैला के” सॉन्ग को खेसारी के साथ-साथ सिंगर शिल्पी राज ने अपनी आवाज दी है. इसके म्यूजिक वीडियो में खेसारी के साथ निशा पांडेय स्क्रीन शेयर करती दिखी.

undefined

इसके गीतकार भागीरथ पाठक हैं और म्यूजिक आर्या शर्मा का है. वहीं, इसके डांस मास्टर असलम खान हैं. डीओपी योगेश सिंह हैं और पीआरओ रंजन सिन्हा हैं.

undefined

खेसारीलाल यादव का इससे पहले कांवर भजन “आंसू गंगा जल भइल” रिलीज हुआ था, जिसपर लाखों व्यूज आए थे. गाने को दर्शकों ने काफी पसन्द किया था.

undefined

खेसारीलाल के चाहने वालों की लिस्ट काफी लंबी है. फैंस उनके गानों पर जमकर लाइक्स बरसाते है. सोशल मीडिया पर भी उनके पोस्ट भी जमकर लाइक्स आते है.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola