लाल साड़ी में छाईं शिवानी सिंह,‘दामाद रे माई’ गाने में दिखा दिल छू लेने वाला अंदाज

Updated:
विज्ञापन
Damad Re Maai Bhojpuri Song

‘दामाद रे माई’ भोजपुरी सॉन्ग

Damad Re Maai Bhojpuri Song: भोजपुरी सिंगर शृष्टि भारती का नया गाना ‘दामाद रे माई’ रिलीज हो गया है. गाने में शादी और प्यार की मजेदार कहानी दिखाई गई है.

विज्ञापन

Damad Re Maai Bhojpuri Song: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में एक बार फिर शादी वाले गानों का दौर शुरू हो गया है. इस बीच भोजपुरी संगीत दुनिया की सिंगर शृष्टि भारती का नया गाना ‘दामाद रे माई’ रिलीज होते ही वायल हो रहा है. गाने के वीडियो में भोजपुरी एक्ट्रेस शिवानी सिंह का जबरदस्त अंदाज देखने को मिलता है. गाने में प्यार, परिवार और शादी की बात को हल्के-फुल्के अंदाज में दिखाया गया है.

शादी के लिए मां को मनाते दिखीं शिवानी सिंह

गाने के सीन में भोजपुरी एक्ट्रेस शिवानी सिंह अपनी ऑन स्क्रीन मां के साथ नजर आ रही है. उनकी सुंदरता और एक्सप्रेशन कहर ढ़ा रहा है. एक्ट्रेस अपनी मां को अपने प्यार से शादी कराने के लिए मनाती नजर आती हैं. वह बड़े ही प्यार भरे अंदाज में अपनी दिल की बात रखती हैं और बार-बार कहती हैं कि एक लड़का मुझे पसंद है उसी से शादी करवा दो. फिर एक्ट्रेस आगे कहती हैं कि मन चाहा दामाद मिल जाएगा, लकिन उनकी मां एक नहीं सुनती हैं. इस पूरे सीन में उनका अंदाज काफी दिलचस्प लगता है. वहीं लाल रंग की साड़ी में उनका लुक और भी निखर कर सामने आता है, जो वीडियो को और आकर्षक बना देता है. अब दर्शक इस शादी पार्टी के सॉन्ग को खूब पसंद कर रहे हैं. गाने की धुन और म्यूजिक काफी कैची है,जिसे आप सुनते ही समझ जाएंगे.

गाने का वीडियो देखें

गाने की पूरी टीम

गाने को सिंगर शृष्टि भारती ने अपनी आवाज से सजाया है. इसके बोल आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं और म्यूजिक श्याम सुंदर ने दिया है. कोरियोग्राफी कानू मुखर्जी ने की है, जिन्होंने शानदार स्टेप्स दिए हैं. गाने के वीडियो को विवेक यादव ने अच्छे तरीके से शूट किया है, जिससे वीडियो और भी अट्रेक्टिव दिख रहा है.

यह भी पढ़ें: ‘करेजवे पS चढ़ के’ गाने में एक्ट्रेस नेहा का नखरा भरा अंदाज वायरल, फैंस बोले बवाल

विज्ञापन
अनुष्का सिंह

लेखक के बारे में

By अनुष्का सिंह

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola