ePaper

Bhojpuri: यश कुमार की नई फिल्म के ट्रेलर रिलीज, 'करिया मरद गोर मेहरारू' ने यूट्यूब पर मचाई हलचल

Updated at : 12 Jul 2025 10:46 AM (IST)
विज्ञापन
Bhojpuri

Bhojpuri

Bhojpuri: भोजपुरी इंडस्ट्री के एक्टर-प्रोड्यूसर यश कुमार एक बार फिर अपनी अनोखी कहानी से लोगों को इंप्रेस करने आ गए है. हाल ही में उनकी नई फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है, जिसकी कहानी बहुत ही अलग है, साथ ही यह दर्शकों को बहुत पसंद आ रही है.

विज्ञापन

Bhojpuri: भोजपुरी इंडस्ट्री के फेमस एक्टर और प्रोड्यूसर यश कुमार अपनी नई फिल्म ‘करिया मरद गोर मेहरारू’ को लेकर चर्चा में हैं. हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर यश कुमार एंटरटेनमेंट यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है, जिसे देखने के बाद लोग कह रहे हैं कि यह फिल्म बाकी फिल्मों से काफी अलग है. फिल्म में यश कुमार लीड रोल निभा रहे हैं और उनके साथ लीड एक्ट्रेस सपना चौहान नजर आएंगी, जिसमें समाज के उस मुद्दे को दिखाया गया है, जिस पर ज्यादा बात नहीं होती है. 

काले लड़के की शादी गोरी लड़की से 

ट्रेलर में दिखाया गया है कि फिल्म की कहानी एक काले रंग के लड़के के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी शादी एक गोरी लड़की से होती है. फिल्म में उसके संघर्ष को बड़े ही दमदार तरीके से पेश किया गया है. फिल्म को रुस्तम अली चिश्ती ने डायरेक्ट किया है और इसके गानों को साजन मिश्रा ने गाया है. फिल्म की कहानी यश कुमार और एस के चौहान ने मिलकर लिखी है. साथ ही यश की पत्नी निधि झा भी इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रही हैं.

बहुत अलग और अनोखी है फिल्म की कहानी 

यश कुमार ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्टर शेयर कर फैंस को जानकारी दी थी. अब ट्रेलर देखकर लोग तारीफ कर रहे हैं कि यश ने एक अलग सब्जेक्ट को चुना है, जो समाज में एक जरूरी बात कहता है. हालांकि फिल्म कब रिलीज होगी इसकी तारीख सामने नहीं आई है, लेकिन फैंस अब फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे है. यश कुमार की यह फिल्म बहुत ही अलग और अनोखी है, जिस कारण वह हमेशा अपने फैंस का दिल जीत लेते है.

ये भी पढ़ें: Bhojpuri: अंकुश-राजा ने फैंस को दिया एक और तोहफा, ‘नए ड्राइवरवा’ बोल बम गाने से कांवरियों में चढ़ा जोश

ये भी पढ़ें: Bhojpuri: ‘उनका करियर किसने बनाया…’ जब खेसारी लाल यादव ने अक्षरा सिंह को लेकर कही ये बात, एक्ट्रेस ने दिया था करारा जवाब

विज्ञापन
Shreya Sharma

लेखक के बारे में

By Shreya Sharma

श्रेया शर्मा पिछले 1साल से प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट बीट पर कार्यरत हैं. टीवी, ओटीटी, फिल्मों, भोजपुरी सिनेमा और सेलिब्रिटी से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं. ट्रेंडिंग विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola