Bhojpuri Song: ‘पहुना अइले ससुरारी’ सॉन्ग हुआ रिलीज, देसी रंग में रंगा नया भोजपुरी विवाह गीत

Published by :Divya Keshri
Published at :08 May 2026 1:47 PM (IST)
विज्ञापन
Bhojpuri Song Pahuna Aile Sasurari

भोजपुरी विवाह गीत ‘पहुना अइले ससुरारी’, फोटो- यूट्यूब

Bhojpuri Song: भोजपुरी विवाह गीत ‘पहुना अइले ससुरारी’ रिलीज होते ही लोगों के बीच छा गया. तनु प्रियंका की आवाज और देसी अंदाज दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है.

विज्ञापन

Bhojpuri Song: भोजपुरी संगीत में इन दिनों शादी-विवाह वाले गानों की खूब धूम देखने को मिल रही है. इसी बीच नया भोजपुरी गीत ‘पहुना अइले ससुरारी’ रिलीज हो गया है. इस गाने कोवर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है. लोक गायिका तनु प्रियंका की आवाज ने गीत को और भी खास बना दिया है. वहीं वीडियो में रीति तिवारी और अजय उर्फ अज्जू की जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद आ रही है.

गांव और परंपरा की झलक दिखाता है गीत

‘पहुना अइले ससुरारी’ पूरी तरह देसी और पारिवारिक माहौल वाला गीत है. गाने में शादी के दौरान दामाद के स्वागत और घर की खुशियों को खूबसूरती से दिखाया गया है. भोजपुरी समाज में दामाद को ‘पाहुन’ कहा जाता है. वीडियो में रंग-बिरंगे कपड़े, शादी का उत्साह और गांव का माहौल देखने को मिल रहा है. रीति तिवारी का पारंपरिक लुक और अजय का देसी अंदाज वीडियो को और शानदार बनाता है. वीडियो का निर्देशन सुनील बाबा ने किया है. गाने को लोक गायिका तनु प्रियंका ने अपनी आवाज दी है. गाने के बोल डॉ. शशिकांत तिवारी ने लिखे हैं. वहीं संगीतकार मोहित मौर्या ने लोक संगीत को नए अंदाज में पेश करने की कोशिश की है.

‘पहुना अइले ससुरारी’ का वीडियो

तनु प्रियंका ने गाने को लेकर क्या कहा?

तनु प्रियंका ने गाने को लेकर खुशी जताते हुए कहा कि विवाह जीवन का सबसे खास संस्कार होता है और उन्होंने इस गीत को पूरे दिल से गाया है. उन्होंने उम्मीद जताई कि लोग इस गाने को अपने परिवार के साथ जरूर सुनेंगे. वहीं, गीत के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं ने कहा, “भोजपुरी संगीत और हमारी लोकसंस्कृति की असली पहचान देहाती और पारंपरिक गीतों में बसती है. ‘पहुना अइले ससुरारी’ ऐसा ही एक पारिवारिक विवाह गीत है, जिसे हर उम्र के दर्शक पसंद करेंगे.”

यह भी पढ़ें- नीलकमल सिंह और आकांक्षा पुरी का नया गाना ‘गजब चेहरा सजल बाटे’ रिलीज, धूम मचा रहा वीडियो

यह भी पढ़ें- माही श्रीवास्तव का ‘सइयां मिलले राम जइसन’ बना सुपरहिट, दर्शकों को खूब भा रहा गाना

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola