ePaper

Bhojpuri Song: हरतालिका तीज से पहले वायरल हुआ कल्पना पटवारी का ‘पहिला बेर तीज’, सुहागिनों में जगाया पति के लिए श्रद्धा

Updated at : 20 Aug 2025 12:33 PM (IST)
विज्ञापन
Bhojpuri Song

Bhojpuri Song

Bhojpuri Song: हरतालिका तीज 2025 से पहले भोजपुरी सिंगर कल्पना पटवारी का गाना ‘पहिला बेर तीज’ सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है. इस गाने में तीज की परंपरा, सुहागिनों का श्रृंगार और भगवान शिव से जुड़ी भक्ति का अनोखा संगम दिखता है.

विज्ञापन

Bhojpuri Song: भोजपुरी संगीत की दुनिया हमेशा से ही त्यौहारों और परंपराओं से जुड़ी रही है. चाहे सावन हो, कजरी तीज हो या फिर हरतालिका तीज. हर मौके पर भोजपुरी गानों का अपना अलग ही रंग देखने को मिलता है. इस बार हरतालिका तीज 2025 के मौके पर भोजपुरी की मशहूर गायिका कल्पना पटवारी का गाना ‘पहिला बेर तीज’ खूब पसंद किया जा रहा है. रिलीज  होते ही यह गाना तेजी से सोशल मीडिया और यूट्यूब पर वायरल हो गया है.

हरतालिका तीज का महत्व

उत्तर प्रदेश और बिहार में हरतालिका तीज का खास महत्व है. इस दिन सुहागिन महिलाएं भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करती हैं और अपने पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना करती हैं. इस व्रत की सबसे बड़ी खासियत यह है कि महिलाएं पूरे 24 घंटे निर्जला उपवास करती हैं. यानी न तो खाना खाया जाता है और न ही पानी पिया जाता है. इसके अलावा इस दिन सोना भी मना होता है. पूरी रात महिलाएं भक्ति गीत गाती हैं और शिव-पार्वती की पूजा करती हैं. भोजपुरी इंडस्ट्री हर त्यौहार पर श्रोताओं के लिए कुछ खास लेकर आती है. इस बार कल्पना पटवारी ने ‘पहिला बेर तीज’ गाकर तीज के इस पर्व को और खास बना दिया.

गाने में दिखी तीज की झलक

गाने में परंपरा और भक्ति का बेहतरीन संगम दिखता है. वीडियो में सुहागिन महिलाएं सोलह श्रृंगार किए हुए भगवान शिव की पूजा करती नजर आ रही हैं. मेहंदी लगे हाथ, मांग में सिंदूर, चूड़ी, बिंदी और लाल रंग का जोड़ा महिलाओं को दुल्हन जैसी खूबसूरती दे रहा है. गाने में महिलाएं भगवान शिव से प्रार्थना करती हैं कि “हमें सोना-चांदी नहीं चाहिए, बस हमारे पति की सही सलामत रहे और उनकी लंबी उम्र बनी रहे, यही हमारी सबसे बड़ी पूजा है.” इस भावुक प्रार्थना ने गाने को और ज्यादा दिल छू लेने वाला बना दिया है. Aadisha Music यूट्यूब चैनल पर रिलीज इस गाने को लाखों व्यूज मिल चुके हैं. 

क्यों है यह गाना खास?

‘पहिला बेर तीज’ सिर्फ एक गाना नहीं है, बल्कि इसमें परंपरा, आस्था और भोजपुरी संस्कृति की झलक दिखाई देती है. इस गाने की खूबसूरती यही है कि यह सीधे लोगों की भावनाओं से जुड़ता है. शादीशुदा महिलाओं के लिए यह गाना किसी दुआ से कम नहीं, क्योंकि इसमें उनके मन की भावनाओं को सुर और संगीत के जरिए खूबसूरती से पिरोया गया है. दर्शक इस गाने को बार-बार सुन रहे हैं और सोशल मीडिया पर शेयर भी कर रहे हैं.

ये भी पढ़े: Bhojpuri Song: गणेश चतुर्थी पर खेसारी लाल के गाने ने तोड़ा रिकॉर्ड, ‘गणपति बप्पा गजबे राउर पप्पा’ में मिला भक्ति और धमाल का संगम

ये भी पढ़े: Top 7 Bhojpuri Horror Movies: हॉलीवुड या बॉलीवुड नहीं, भोजपुरी की इन हॉरर फिल्मों ने दर्शकों की उड़ा दी नींद, कई दिनों तक कांपती रही रूह

विज्ञापन
Shreya Sharma

लेखक के बारे में

By Shreya Sharma

श्रेया शर्मा पिछले 1साल से प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट बीट पर कार्यरत हैं. टीवी, ओटीटी, फिल्मों, भोजपुरी सिनेमा और सेलिब्रिटी से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं. ट्रेंडिंग विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola