ePaper

Bhojpuri Song 2020: नागिन धुन पर थिरके निरहुआ, VIDEO ने मचाया धमाल

Updated at : 16 Mar 2020 6:35 PM (IST)
विज्ञापन
Bhojpuri Song 2020: नागिन धुन पर थिरके निरहुआ, VIDEO ने मचाया धमाल

Nirahua New Bhojpuri Song: भोजपुरी सुपरस्‍टार दिनेश लाल यादव उर्फ 'निरहुआ' का नया वीडियो सॉन्‍ग सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है. 'लभर कहतिया सॉरी' (Lobher Kehtiya Sorry) नामक इस वीडियो ने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है.

विज्ञापन

Bhojpuri Song 2020: भोजपुरी सुपरस्‍टार दिनेश लाल यादव उर्फ ‘निरहुआ’ का नया वीडियो सॉन्‍ग सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है. ‘लभर कहतिया सॉरी’ (Lobher Kehtiya Sorry) नामक इस वीडियो ने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है. वीडिया में निरहुआ नागिन के धुन पर भी थिरकते नजर आ रहे हैं.

यह वीडियो सॉन्‍ग 15 मार्च को रिलीज किया गया था और यह देखते ही देखते वायरल हो गया. इस गाने में निरहुआ ने शानदार डांस किया है. इस गाने में नागिन धुन के इस्‍तेमाल ने इसके म्‍यूजिक को और खास बना दिया है. इस गाने को आरआर पंकज विश्‍वास ने लिखा है और विनय विनाय‍क ने कंपोज किया है.

निरहुआ भोजपुरी फिल्‍मों के साथ-साथ अब म्‍यूजिक वीडियोज में भी अपनी पैठ बना रहे हैं. बीते दिनों होली के मौके पर रिलीज हुए उनके कई गानों ने जमकर सुर्खियों बटोरी थीं. इसमें कोई दो राय नहीं है कि निरहुआ अच्छी तरह जानते हैं कि उनके फैंस उन्‍हें किस रूप में देखना पसंद करते हैं.

गौरतलब है कि निरहुआ ने अपने करियर की शुरुआत भोजपुरी फिल्‍म ‘चलत मुसाफिर मोह लियो रे’ में सर्पोटिंग एक्‍टर के तौर पर की थी. साल 2008 में उन्‍होंने फिल्‍म ‘निरहुआ रिक्‍शावाला’ से बतौर लीड एक्‍टर नजर आये थे. फिल्‍म भोजपुरी बॉक्‍स ऑफिस पर ब्‍लॉकबस्‍टर साबित हुई थी. इसके बाद निरहुआ ने निरहुआ हिंदुस्‍तानी, पटना से पाकिस्‍तान, निरहुआ हिंदुस्‍तानी 2, बम बम बोल रहा है काशी जैसी सुपरहिट फिल्‍में की. निरहुआ भोजपुरी इंडस्‍ट्री में ‘जुबली स्‍टार’ के नाम से भी जाने जाते हैं.

विज्ञापन
Budhmani Minj

लेखक के बारे में

By Budhmani Minj

Senior Journalist having over 10 years experience in Digital, Print and Electronic Media.Good writing skill in Entertainment Beat. Fellow of Centre for Cultural Resources and Training .

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola