Maroon Colour Sadiya: 333 मिलियन व्यूज वाले गाने ‘मरून कलर सड़िया’ की पूरी फिल्म हुई फ्री, जानें यूट्यूब पर कहां देखें

Updated:
विज्ञापन
Maroon Colour Sadiya: 333 मिलियन व्यूज वाले गाने ‘मरून कलर सड़िया’ की पूरी फिल्म हुई फ्री, जानें यूट्यूब पर कहां देखें

मरून कलर सड़िया, फोटो- यूट्यूब

Maroon Colour Sadiya: भोजपुरी के ब्लॉकबस्टर गाने ‘मरून कलर सड़िया’ की पूरी फिल्म ‘फसल’ को अब आप यूट्यूब पर बिल्कुल फ्री देख सकते हैं. जानिए निरहुआ और आम्रपाली दुबे की इस फिल्म की कहानी और कास्ट.

विज्ञापन

Maroon Colour Sadiya: अगर आप भोजपुरी गानों के शौकीन हैं, तो आपने ‘मरून कलर सड़िया’ गाना जरूर सुना होगा. शादी-ब्याह से लेकर रील्स तक, हर जगह यह गाना धूम मचा रहा है. इस गाने में दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ और आम्रपाली दुबे की जोड़ी को फैंस ने खूब प्यार दिया है. अगर आपको भी इस गाने में दोनों की केमिस्ट्री मस्त लगी है, तो अब आप इसकी पूरी फिल्म को बिल्कुल फ्री में देख सकते हैं. आइए आपको बताते हैं कि आप इसे घर बैठे कहां और कैसे देख सकते हैं.

फिल्म की कहानी और कौन हैं इसके कलाकार?

इस ब्लाक्बस्टर गाने की फिल्म का नाम ‘फसल’ है. फिल्म की कहानी देश के किसानों की जिंदगी पर आधारित है. इसमें दिखाया गया है कि एक किसान कितनी मेहनत से फसल उगाता है और उसे किन-किन दिक्कतों का सामना करना पड़ता है.

फिल्म में मुख्य कलाकार के रूप में भोजपुरी सिनेमा की सबसे मशहूर जोड़ी दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ और आम्रपाली दुबे नजर आ रहे हैं. इनके साथ संजय पांडे, अयाज खान और विनीत विशाल जैसे बेहतरीन कलाकारों ने भी अहम रोल निभाए हैं. फिल्म में निरहुआ ने एक सीधे-साधे किसान का रोल प्ले किया है.

यूट्यूब पर फ्री में कहां और कैसे देखें यह फिल्म?

अगर आप इस फिल्म को बिना एक भी पैसा खर्च किए देखना चाहते हैं, तो यह अब यूट्यूब पर बिल्कुल फ्री में उपलब्ध है. फिल्म ‘फसल’ को ‘Worldwide Records Bhojpuri’ नाम के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है. आप सीधे यूट्यूब पर जाकर ‘Fasal Bhojpuri Full Movie’ सर्च कर सकते हैं और पूरी फिल्म का आनंद घर बैठे अपने पूरे परिवार के साथ ले सकते हैं.

‘मरून कलर सड़िया’ गाने ने 2 साल में बटोरे 333 मिलियन व्यूज

इस फिल्म की सबसे बड़ी खासियत इसका गाना ‘मरून कलर सड़िया’ ही है. इस गाने को मशहूर सिंगर कल्पना पटवारी और नीलकमल सिंह ने अपनी दमदार आवाज दी है. गाने की लोकप्रियता का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि यूट्यूब पर रिलीज होने के महज 2 साल के भीतर ही इस गाने ने 333 मिलियन (33 करोड़ 30 लाख) से ज्यादा व्यूज बटोर लिए हैं.

आम्रपाली दुबे का साड़ी में देसी लुक और निरहुआ के साथ उनका डांस लोगों को इतना पसंद आया कि यह गाना आज भी भोजपुरी के सबसे बड़े गानों में गिना जाता है.

यह भी पढ़ें: 620 मिलियन व्यूज वाले ‘Saj Ke Sawar Ke’ गाने के हैं दीवाने? अब फ्री में देखें इसकी सुपरहिट फिल्म

विज्ञापन
शीतल चौबे

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola