ePaper

हिंदी में धुरंधर तो भोजपुरी में इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जमाया कब्जा, रिकॉर्ड तोड़ कमाई

Updated at : 09 Feb 2026 6:33 PM (IST)
विज्ञापन
Bhojpuri Movie box office 2025 dhurandhar khesari lal yadav rishte

भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव

Bhojpuri Movie: साल 2025 में हिंदी और भोजपुरी सिनेमा ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त धमाल मचाया. बॉलीवुड में रणवीर सिंह की धुरंधर ने रिकॉर्ड तोड़े तो वहीं खेसारी लाल यादव की भी एक फिल्म ने भोजपुरी इंडस्ट्री में ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनकर सामने आई है. जानिए उस फिल्म के बारे में…

विज्ञापन

Bhojpuri Movie: फिल्म इंडस्ट्री में हर साल कुछ ऐसी फिल्में आती हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर इतिहास बना देती हैं. साल 2025 भी कमाई के लिहाज से काफी दमदार रहा. जहां हिंदी सिनेमा ने रिकॉर्ड तोड़े, वहीं भोजपुरी इंडस्ट्री में भी एक फिल्म ने सबको चौंका दिया और जबरदस्त चर्चा बटोरी. हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की बात करें तो रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ ने साल 2025 में कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए. इस फिल्म ने करीब 1300 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म का खिताब अपने नाम कर लिया. इसमें अक्षय खन्ना की एक्टिंग को भी काफी सराहा गया.

ना पवन सिंह और न निरहुआ

वहीं अगर भोजपुरी इंडस्ट्री की बात करें तो यहां भी एक फिल्म ने सबको पीछे छोड़ दिया. दिलचस्प बात ये है कि इस बार ना पवन सिंह और ना ही निरहुआ, बल्कि खेसारी लाल यादव ने बाजी मारी. उनकी फिल्म ‘रिश्ते’ साल 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भोजपुरी फिल्म बनकर सामने आई.

रिश्ते ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल

खेसारी लाल यादव अपनी फिटनेस, कॉमेडी और डांस के लिए पहले से ही फैंस के बीच काफी पॉपुलर हैं और इस फिल्म में भी उन्होंने लोगों का खूब मनोरंजन किया. ‘रिश्ते’ मार्च महीने में रिलीज हुई थी और खासतौर पर होली के मौके पर फिल्म को जबरदस्त फायदा मिला. बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने करीब 0.06 करोड़ (6 लाख) रुपये का कलेक्शन किया और पूरे साल में कोई दूसरी भोजपुरी फिल्म इसके आसपास भी नहीं पहुंच पाई. हालांकि, पवन सिंह की फिल्म ‘बजरंगी’ भी चर्चा में रही, लेकिन कमाई के मामले में वो कुछ खास कमाल नहीं कर सकी.

यह भी पढ़ें: 50 साल की उम्र में भी कुंवारी क्यों हैं एकता कपूर? पहली बार बताया सबकुछ

विज्ञापन
Aniket Kumar

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola