Bhojpuri: ठगों का सरदार बन लौटे खेसारी लाल यादव, नई फिल्म 'श्री 420' का फर्स्ट लुक आउट

Bhojpuri
Bhojpuri: भोजपुरी के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव एक बार फिर फैंस के लिए नया तोहफा लेकर आए है. हाल ही में उनकी नई फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज किया गया है, जो फैंस के बीच बहुत वायरल हो रहा है.
Bhojpuri: भोजपुरी के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव एक बार फिर चर्चा में है. हाल ही में उनकी नई फिल्म ‘श्री 420’ का टाइटल फर्स्ट लुक जारी किया गया है, जो बहुत ही मजेदार और एंटरटेनमेंट से भरपूर होने वाला है. खेसारी लाल यादव हर बार अपने फैंस के लिए कुछ नया और अनोखा लेकर आने की कोशिश करते है, जो दर्शकों को बहुत पसंद आता है. इसी बीच आइए उनकी इस फिल्म के बारे में जानते है.
दो हीरोइन संग मजेदार होगी खेसारी की केमिस्ट्री
फिल्म के फर्स्ट लुक वीडियो में खेसारी के साथ दो एक्ट्रेस नजर आने वाली है. पहली गांव की सुरीली बासुंरी कही जाने वाली मधु शर्मा और दूसरी शहर की छुरी रामपूरी के नाम से श्वेता महारा, फिल्म में लीड एक्ट्रेस का किरदार निभाने वाली है. अगर बात करें खेसारी लाल यादव के किरदार की, तो ये बहुत ही मजेदार और एक्साइटमेंट से भरा हुआ होने वाला है. फिल्म में खेसारी ‘ठगों का सरदार नटवरलाल’ का किरदार करने वाले है.
वायरल हो रहा ये डायलॉग
फिल्म में खेसारी का एक डायलॉग बहुत वायरल हो रहा है, जिसमें लिखा है – ‘ऐसा कोई सगा नहीं, जिसको हमने ठगा नहीं’. यह फिल्म कॉमेडी से भरपूर होने वाली है और फैंस खेसारी को इस किरदार में देखने के लिए बहुत एक्साइटेड है. इस फिल्म को मधु शर्मा और समीर आफताब ने प्रोड्यूस किया है और प्रवीण कुमार गुदुरी ने डायरेक्ट किया है. हालांकि फिल्म की रिलीज डेट का अभी ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन खेसारी के फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे है.
ये भी पढ़ें: Bhojpuri: सुपरहिट फिल्में देने के बाद कहां गायब है निरहुआ की ये एक्ट्रेस, तलाक के बाद ऐसे जीती है लाइफ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shreya Sharma
श्रेया शर्मा पिछले 1साल से प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट बीट पर कार्यरत हैं. टीवी, ओटीटी, फिल्मों, भोजपुरी सिनेमा और सेलिब्रिटी से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं. ट्रेंडिंग विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




