Holi Song Bhojpuri: होली से पहले ही इंटरनेट पर छाया भोजपुरी गाना 'होली खेलेलें भोलेदानी', अरविंद अकेला 'कल्लू' की आवाज का चला जादू
Bhojpuri Holi Song
Bhojpuri Holi Song: अरविंद अकेला कल्लू के नया गाना 'होली खेलेलें भोलेदानी' रिलीज के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. सॉन्ग बहुत प्यारा है और इसपर यूजर्स रिएक्ट भी कर रहे हैं.
Bhojpuri Holi Song: होली आने में अब कुछ ही दिन बचे हैं. इस साल, 14 मार्च को पूरे देश में होली का त्योहार मनाया जाएगा. भोजपुरी संगीत जगत के सुपरस्टार पवन सिंह, खेसारी लाल यादव सहित कई अन्य सितारे आए दिन एक से बढ़कर एक तड़कते-भड़कते होली सॉन्ग रिलीज कर रहे हैं. इसी बीच, भोजपुरी के सुपरस्टार और मशहूर सिंगर अरविंद अकेला ‘कल्लू’ ने भी अपना एक बेहद प्यारा और आनंद से भरपूर होली गीत रिलीज किया है, जिसे दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है. आइए, इस गीत के बारे में जानते हैं.
अरविंद अकेला कल्लू का नया होली सॉन्ग मचा रहा धमाल
अरविंद अकेला कल्लू के नए गाने का नाम ‘होली खेलेलें भोलेदानी’ है. इस गीत को आज सुबह आपन माटी यूटयूब चैनल पर रिलीज किया गया है. गीत के बोल कुछ इस प्रकार है-‘रंगवा गुलाल आज अम्बर से बरसता, होके मगन मन सबकर हरसता, होली खेलेलें भोले दानी, संघे गउरा रानी’. इस सुन्दर होली गीत में भगवन भोलेनाथ और माता पार्वती को होली का त्योहार मनाते हुए बताया गया है. इस साल होली के धमाकेदार गानों के बीच कल्लू का यह होली सॉन्ग दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है.
प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: Magadha Empire : बिम्बिसार ने अपनी सुदृढ़ प्रशासनिक व्यवस्था से मगध को किया सशक्त, ऐसे हुआ पतन
होली खेलेलें भोले दानी पर आ रहे ताबड़तोड़ व्यूज
होली खेलेलें भोले दानी – इस होली के भक्ति गीत को अरविंद अकेला कल्लू ने अपने मधुर आवाज में गाया है. जिसमे कल्लू हारमोनियम लिए गालों पर अबीर लगाये गीत गाते नजर आ रहे हैं. इस गीत को म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने दिया हैं और इसके बोल रौशन सिंह विश्वास ने लिखा हैं. अबतक इसपर 21 हजार से ज्यादा लोगों ने सुन लिया है और ये व्यूज तेजी से बढ़ रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










