रानी चटर्जी का सवाल- मैं इतनी क्यूट हूं, मैं क्या करूं?, जवाब पढ़कर भोजपुरी ‘गज़ब गल’ के आप भी बन जाएंगे फैन

Updated at : 11 Feb 2021 4:29 PM (IST)
विज्ञापन
रानी चटर्जी का सवाल- मैं इतनी क्यूट हूं, मैं क्या करूं?, जवाब पढ़कर भोजपुरी ‘गज़ब गल’ के आप भी बन जाएंगे फैन

भोजपुरी फिल्मों की फेमस एक्ट्रेस रानी चटर्जी (Rani Chatterjee) अपने दिलकश अंदाज को लेकर सुर्खियों में रहती हैं. फिल्मों के अलावा सोशल मीडिया पर भी उनका जलवा दिखता है. उनके हर अंदाज पर फैंस दिल हार बैठते हैं. रानी चटर्जी ने गुरुवार को इंस्टाग्राम (Instagram) पर एक फोटो अपलोड किया. इसके बाद यूजर्स से एक सवाल किया. उनके सवाल में यूजर्स ने तरह-तरह के जवाब दे डाले.

विज्ञापन

भोजपुरी फिल्मों की फेमस एक्ट्रेस रानी चटर्जी (Rani Chatterjee) अपने दिलकश अंदाज को लेकर सुर्खियों में रहती हैं. फिल्मों के अलावा सोशल मीडिया पर भी उनका जलवा दिखता है. उनके हर अंदाज पर फैंस दिल हार बैठते हैं. रानी चटर्जी ने गुरुवार को इंस्टाग्राम (Instagram) पर एक फोटो अपलोड किया. इसके बाद यूजर्स से एक सवाल किया. जवाब में यूजर्स ने तरह-तरह के कमेंट्स कर डाले.

Also Read: आप भी दिल थामकर बैठे रहें, एक्ट्रेस रानी चटर्जी का ‘दिल बेचारा’ कयामत ढाने को है तैयार
जब यूजर ने कर डाला खास कमेंट

भोजपुरी बॉक्स ऑफिस की क्वीन और फेमस एक्ट्रेस रानी चटर्जी ने गुरुवार को इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट की. फोटो के साथ कैप्शन लिखा- मैं इतनी क्यूट हूं, मैं क्या करूं?. उनके पोस्ट पर यूजर्स ने अलग-अलग कमेंट्स कर डाले. एक यूजर ने लिखा- मेरे साथ एक मूवी बना लें. दूसरे यूजर्स भी रानी की फोटो पर कमेंट्स करते दिखे. किसी ने तसवीर की तारीफ की तो किसी ने रानी चटर्जी को बेस्ट विशेज दे डाला.

https://www.instagram.com/p/CLJc5N9ASAh/
क्या अकेला महसूस कर रही हैं रानी?

कुछ दिनों से रानी चटर्जी सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर फोटो और खास कैप्शन डाल रही हैं. पिछले दिनों रानी चटर्जी ने अपनी पोस्ट में अकेला महसूस करने की बात कही थी. बोल्ड तसवीर के साथ रानी ने अकेलेपन का जिक्र कर डाला था. उनकी पोस्ट पर भी यूजर्स ने तरह-तरह के सवाल कर डाले थे. हालांकि, भोजपुरी फिल्मों की फेमस एक्ट्रेस रानी चटर्जी ने किसी भी कमेंट का सीधे जवाब नहीं दिया था.

Also Read: रानी चटर्जी साड़ी पहनकर बनीं ‘अलबेली’, बाद में बुलेट पर सवार होकर दिखाया अपना ‘दबंग लेडी’ वाला लुक
60 साल के शख्स के खिलाफ शिकायत

रानी चटर्जी इंस्टाग्राम से अपने दिल का हाल बताती रहती हैं. पिछले साल रानी ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए अपने डिप्रेशन में होने की बात का जिक्र किया था. उनके मुताबिक एक शख्स उन्हें परेशान कर रहा था. एक्ट्रेस ने आरोपी के खिलाफ पुलिस से शिकायत भी की थी. इस मामले ने भी खूब सुर्खियां बटोरी थी. बताते चलें रानी चटर्जी इंस्टाग्राम पर कमोबेश हर दिन पोस्ट करके फैंस से इंटरैक्ट करती रहती हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola