ePaper

आप भी दिल थामकर बैठे रहें, एक्ट्रेस रानी चटर्जी का ‘दिल बेचारा’ कयामत ढाने को है तैयार

Updated at : 31 Jan 2021 3:05 PM (IST)
विज्ञापन
आप भी दिल थामकर बैठे रहें, एक्ट्रेस रानी चटर्जी का ‘दिल बेचारा’ कयामत ढाने को है तैयार

Bhojpuri Beauty Queen: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री (Bhojpuri Film Industry) की सिजलिंग एंड सेंसबल एक्ट्रेस रानी चटर्जी अक्सर खबरों में रहती हैं. एक्ट्रेस ने रविवार को दिलकश फोटो पोस्ट की.

विज्ञापन

Bhojpuri Beauty Queen: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री (Bhojpuri Film Industry) की सिजलिंग एंड सेंसबल एक्ट्रेस रानी चटर्जी अक्सर खबरों में रहती हैं. कुछ दिनों पहले रानी चटर्जी (Rani Chatterjee) ने इंस्टाग्राम (Instagram) समेत दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफार्म छोड़ने का ऐलान किया था. कुछ दिनों के बाद रानी चटर्जी दोबारा सोशल मीडिया पर लौट गईं. रानी चटर्जी वापसी के बाद इंस्टाग्राम पर फोटोज और वीडियोज से सुर्खियों में रहती हैं. एक्ट्रेस ने रविवार को दिलकश फोटो पोस्ट की.

Also Read: रानी चटर्जी साड़ी पहनकर बनीं ‘अलबेली’, बाद में बुलेट पर सवार होकर दिखाया अपना ‘दबंग लेडी’ वाला लुक
ब्यूटी क्वीन रानी चटर्जी का ‘दिल बेचारा’

भोजपुरी बॉक्स ऑफिस क्वीन रानी चटर्जी ने रविवार को लाल ड्रेस में खास फोटो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया. इसके साथ रानी चटर्जी ने एक कैप्शन लिखा, जिसने उनके फैंस से लेकर तमाम यूजर्स का ध्यान खींचा. रानी चटर्जी ने लिखा दिल बेचारा. उनकी फोटो को फैंस ने ना सिर्फ पसंद किया, कमेंट्स से भी रानी चटर्जी की खूबसूरती की जबरदस्त तारीफ की. इसके पहले भी रानी चटर्जी दिलकश पोज में इंस्टाग्राम पर फोटोज और वीडियो शेयर कर चुकी हैं.

https://www.instagram.com/p/CKtAJ8zgr_V/
Also Read: VIDEO: अरे, ओ बेटा जी… ओ बाबूजी… भोजपुरी ‘दबंग लेडी’ रानी चटर्जी का अंदाज देख हो जाएंगे लोटपोट
एक फिल्म के लिए दस लाख की फीस

बोल्ड एंड ब्यूटीफुल एक्ट्रेस रानी चटर्जी को भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की क्वीन का खिताब हासिल है. रानी चटर्जी की फिल्मों का फैंस इंतजार करते हैं. फिल्म आते ही रिकॉर्ड तोड़ कलेक्शन होता है. क्वीन ऑफ भोजपुरी सिनेमा रानी चटर्जी ने 250 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है. वो छोटे पर्दे के कई शोज में अपनी मौजूदगी दर्ज करा चुकी हैं. रानी चटर्जी इंडस्ट्री की सबसे एक्सपेंसिव एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल हैं. मीडिया रिपोर्ट्स पर भरोसा करें तो रानी एक फिल्म के लिए दस लाख रुपए तक चार्ज करती हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola