ePaper

Bhojpuri: अंकुश राजा का ‘भाई’ सॉन्ग बना फ्रेंडशिप डे 2025 का म्यूजिक हाइलाइट, व्यूज में तोड़े सारे रिकॉर्ड

Updated at : 07 Aug 2025 4:03 PM (IST)
विज्ञापन
Bhojpuri

Bhojpuri

Bhojpuri: 3 अगस्त 2025 को जहां सभी अपने दोस्तों को फ्रेंडशिप डे विश कर रहे है, वहीं भोजपुरी सिंगर अंकुश राजा ने एक नया गाना रिलीज कर दिया है. यह गाना दो दोस्तों के बीच के प्यार और इमोशन को दिखाता है, जो दर्शकों के सीधे दिल तक पहुंच रहा है.

विज्ञापन

Bhojpuri: हर साल की तरह इस बार भी फ्रेंडशिप डे को लेकर लोगों में बहुत जोश देखने को मिल रहा है. इस साल 3 अगस्त 2025 यानी आज फ्रेंडशिप डे मनाया जा रहा है. इस खास दिन पर लोग अपने जिगरी दोस्तों को ग्रीटिंग्स, गिफ्ट्स और बैंड्स देकर प्यार जता रहे हैं. वहीं सोशल मीडिया पर पुराने दोस्तों की यादें, थ्रोबैक फोटोज और दिल छू लेने वाले मैसेजेस भी छाए हुए हैं. ऐसे में भोजपुरी इंडस्ट्री के फेमस सिंगर अंकुश राजा भी इस मौके पर पीछे नहीं है. अंकुश राजा का एक फ्रेंडशिप डे स्पेशल भोजपुरी गाना इन दिनों यूट्यूब पर तेजी से वायरल हो रहा है. 

93 लाख से ज्यादा मिले व्यूज

इस गाने का टाइटल है ‘भाई’, जो दोस्ती और भाईचारे पर बनी है. यह गाना वेव म्यूजिक के यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है और इसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है. अब तक इस वीडियो को 93 लाख से ज्यादा व्यूज और 80 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं. गाने में अंकुश और राजा दोनों भाइयों के बीच की बॉन्डिंग को खूबसूरती से दिखाया गया है. गाने में केवल दोस्ती नहीं, बल्कि ऐसा भाईचारा देखने को मिलता है जो दोस्त से कम नहीं लगता. गाने के बोल सीधे दिल तक पहुंचते हैं और खासकर उन लोगों को जोड़ते हैं, जिनकी दोस्ती में भाई जैसा अपनापन है.

यूट्यूब पर वायरल हो रहा गाना

‘भाई’ गाने को अंकुश राजा ने अपनी दमदार आवाज में गाया है. इस गाने की पॉपुलैरिटी को देखकर साफ है कि फैंस को अंकुश राजा की सादगी, आवाज और उनकी भावना बेहद पसंद आ रही है. गाने में ऐसे शब्द और भाव हैं, जो हर दोस्त या भाई के दिल को छू सकते हैं. इससे पहले अंकुश राजा के सावन स्पेशल गाने भी यूट्यूब पर खूब वायरल हुए थे. इन गानों को भी फैंस ने खूब पसंद किया था. अगर आपने अभी तक ‘भाई’ गाना नहीं सुना है, तो फ्रेंडशिप डे पर इसे जरूर सुनिए और अपने खास दोस्तों के साथ शेयर करिए. 

ये भी पढ़ें: Bhojpuri: ‘लालू जी की लव स्टोरी’ में नए अवतार में दिखे एक्टर यश कुमार, ट्रेलर में निधि झा के साथ दिखेगी अनोखी प्रेम कहानी

ये भी पढ़ें: Bhojpuri: तारीख याद कर लें, रिश्तों की मिठास लेकर आ रही है ‘चार ननद की एक भौजाई’, इस दिन होगा वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर

विज्ञापन
Shreya Sharma

लेखक के बारे में

By Shreya Sharma

श्रेया शर्मा पिछले 1साल से प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट बीट पर कार्यरत हैं. टीवी, ओटीटी, फिल्मों, भोजपुरी सिनेमा और सेलिब्रिटी से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं. ट्रेंडिंग विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola