Bhojpuri Actress Net Worth: कितने करोड़ की मालकिन हैं भोजपुरी की ये 7 अभिनेत्रियां, एक फिल्म के लिए इतनी लेती है फीस
Published by : Ashish Lata Updated At : 15 Mar 2025 10:48 AM
Bhojpuri Actress Net Worth
Bhojpuri Actress Net Worth: भोजपुरी इंडस्ट्री की हिरोइनें न केवल फिल्म बल्कि सिंगिंग में भी काफी नाम कमा चुकी हैं. चाहे वह अक्षरा सिंह हो या फिर आम्रपाली दुबे, सबकी पॉपुलैरिटी काफी ज्यादा है. आइये जानते हैं इनके नेटवर्थ से लेकर वह एक फिल्म के लिए कितना चार्ज करती हैं.
Bhojpuri Actress Net Worth: आज भोजपुरी इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक अभिनेत्री हैं, जिन्होंने अपने टैलेंट, लुक्स और एक्टिंग के दम पर करोड़ों लोगों का दिल जीता हैं. देखा जाए तो भोजपुरी अब देशभर में काफी पॉपुलर हैं और हिंदी से लेकर साउथ के फिल्मों को जबरदस्त टक्कर दे रही है. आइये आपको बताते हैं कि भोजपुरी की टॉप अभिनेत्रियां एक फिल्म के लिए कितना चार्ज करती हैं.
अक्षरा सिंह
अक्षरा सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री की जानी मानी अदाकारा है. उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत ‘सत्यमेव जयते’ से की थी. वह बिग बॉस में भी नजर आ चुकी हैं. बात करें उनकी नेट वर्थ की तो वह 50-55 करोड़ की मालकिन हैं. एक फिल्म का वह 15-20 लाख फीस चार्ज करती हैं.
आम्रपाली दुबे
भोजपुरी इंडस्ट्री की ब्यूटी क्वीन आम्रपाली दुबे ने बहुत कम समय में बड़ा नाम कमाया हैं. उन्होंने 2014 में भोजपुरी इंडस्ट्री में कदम रखा, उनकी पहली फिल्म भोजपुरी स्टार दीनेश लाल यादव (निरहुआ) के साथ ‘निरहुआ हिंदुस्तानी’ थी. बात करें इनकी नेट वर्थ की तो उनकी कुल संपत्ति 30 करोड़ की हैं. एक फिल्म का लगभग 11-15 लाख चार्ज करती हैं.
रानी चटर्जी
भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी ने अपने करियर में कई सारी सुपरहिट फिल्में दी हैं. इन्होनें 16 साल की उम्र से ही भोजपुरी सिनेमा में काम करना शुरू कर दिया था. बात करें इनकी नेट वर्थ की तो वह 37 करोड़ रूपए की मालकिन हैं. एक फिल्म का एक्ट्रेस 20-25 लाख तक चार्ज करती हैं.
काजल राघवानी
काजल राघवानी भोजपुरी इंडस्ट्री की मशहुर अभिनेत्री हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2011 से की थी. उनकी पहली फिल्म ‘सुगना’ थी. इसके बाद उन्होंने कई सुपरहिट फिल्में किए. इनकी कुल संपत्ति 14 करोड़ हैं और हर फिल्म के लिए 8-10 लाख तक फीस लेती हैं.
प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: Child Mental Health : बच्चे हो रहे हैं दबंग, रेप और आत्महत्या करने में भी नहीं करते संकोच, जानिए क्या है वजह
मोनालिसा
मोनालिसा ने भोजपुरी के साथ साथ टीवी इंडस्ट्री में भी खूब नाम कमाया हैं. वह 35 करोड़ की मालकिन हैं. एक फिल्म के एक्ट्रेस 15-20 लाख तक चार्ज करती हैं.
अंजना सिंह
भोजपुरी सिनेमा की हिट मशीन कही जाने वाली अंजना सिंह साल 2012 से ही भोजपुरी में कम रही हैं और 2013 तक इनकी 10 फिल्में रिलीज हो चुकी थी. मीडिया रिपोर्टर्स की माने तो एक्ट्रेस 25 करोड़ की मालकिन हैं. एक फिल्म का 15-20 लाख तक चार्ज करती हैं.
नम्रता मल्ला
नम्रता मल्ला को उनके ग्लैमरस अदाओ और डांसिंग वीडियोज के लिए जाना जाता हैं. उन्होंने कई सुपरहिट गाने दिए हैं. इनकी नेटवर्थ 2 करोड़ के करीब है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










