Arvind Akela Kallu New Song: अरविंद अकेला का नया गाना ‘पिस्टल कमर में’ रिलीज होते ही हुआ वायरल, कल्लू की धमाकेदार परफॉर्मेंस ने बढ़ाई हलचल

Published by : Divya Keshri Updated At : 25 Nov 2025 9:16 AM

विज्ञापन

अरविंद अकेला कल्लू के नया गाने ‘पिस्टल कमर में ’, फोटो- इंस्टाग्राम

Arvind Akela Kallu Song: भोजपुरी सिंगर अरविंद अकेला कल्लू के नया गाने ‘पिस्टल कमर में ’ का फैंस इंतजार कर रहे थे. आज 25 नवंबर को ये गाना रिलीज हो गया है. रिलीज होते ही सॉन्ग यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है.

विज्ञापन

Arvind Akela Kallu Song: भोजपुरी इंडस्ट्री के दमदार एक्टर और सिंगर अरविंद अकेला कल्लू का नया गाना ‘पिस्टल कमर में ’आज रिलीज हो गया. सॉन्ग रिलीज के बारे में अरविंद ने अपने इंस्टाग्राम पर फैंस को बताया. गाने के बोल और म्यूजिक काफी अच्छे है. सॉन्ग सोशल मीडिया पर रिलीज के साथ ही ट्रेंड करने लगा है. सॉन्ग के वीडियो में अरविंद के साथ अंजलि पांडे नजर आ रही है. दोनों की केमेस्ट्री लाजवाब लग रही है. चलिए सॉन्ग की डिटेल्स आपको बताते हैं.

‘पिस्टल कमर में ’ गाना हुआ रिलीज

आज 25 नवंबर को भोजपुरी गाना ‘पिस्टल कमर में ’ रिलीज हुआ है. इसे एसआरके म्यूजिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है. गाने को अरविंद और शिवानी सिंह ने गाया है. वीडियो में अरविंद के साथ अंजलि पांडे ने स्क्रीन शेयर किया है. गाना आशुतोष तिवारी ने लिखा है. म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने दिया है और गाने को कोरियोग्राफ कुनु मुखर्जी और विष्णु कुमार ने किया है.

गाने का पूरा वीडियो यहां देखें

यूजर्स बोले- सुपर सॉन्ग

सॉन्ग पर कमेंट करते हुए एक मीडिया यूजर ने लिखा, कल्लू भैया और शिवानी सिंह की आवाज में बहुत दिन बाद मजा आ गया. एक यूजर ने लिखा, कल्लू भैया का गाना फायर है. एक यूजर ने लिखा, सुपर सॉन्ग. एक यूजर ने लिखा, अरविंद अकेला कल्लू भईया के फैंस हाजिरी लगाए. एक यूजर ने लिखा, शानदार. एक यूजर ने लिखा, क्या मस्त गाना है.

‘डोले द कमरिया’ को मिला 90 मिलियन व्यूज

अरविंद अकेला कल्लू का गाना ‘डोले द कमरिया’ सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था. हाल ही में कल्लू ने अपने एक पोस्ट में बताया कि इस सॉन्ग पर 90 मिलियन से ज्यादा व्यूज आ गए है. गाने के लिरिक्स प्रिंस प्रियदर्शी ने लिखा है और म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने दिया है. सॉन्ग में कल्लू और श्वेता महारा की केमेस्ट्री को फैंस ने काफी पसंद किया है.

यह भी पढ़ें- Ankush Raja New Song: अंकुश राजा ने फिर मचाया तहलका, नया गाना ‘रानी बनालS’ हुआ रिलीज, दमदार वाइब्स ने जीता दिल

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola