Arvind Akela Kallu New Bhojpuri Song: अरविंद अकेला का नया गाना ‘राजा के दिलवा’ रिलीज होते ही हुआ वायरल, दो हसीनाओं संग रोमांस ने मचाया तहलका
Published by : Divya Keshri Updated At : 04 Jan 2026 8:04 AM
अरविंद अकेला कल्लू का नया गाना 'राजा के दिलवा', फोटो- इंस्टाग्राम
Arvind Akela Kallu New Bhojpuri Song Raja ke dilwa: भोजपुरी सिंगर अरविंद अकेला कल्लू अपने नये सॉन्ग में आस्था सिंह और एक्ट्रेस पूजा गांगुली संग रोमांस फरमा रहे हैं. इस सॉन्ग का नाम 'राजा के दिलवा' है और ये आज ही रिलीज हुआ है.
Arvind Akela Kallu New Bhojpuri Song Raja ke dilwa: नये साल पर भोजपुरी सिंगर अरविंद अकेला कल्लू का फैंस के लिए खास तोहफा है. अरविंद का दमदार गाना ‘राजा के दिलवा’ आज सुबह 7 बजे रिलीज हो गया है. सॉन्ग में अरविंद के साथ आस्था सिंह और एक्ट्रेस पूजा गांगुली नजर आ रही हैं. दो हसीनाओं के साथ कल्लू का ये गाना तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. शिल्पी राज, अरविंद और शिवानी सिंह की आवाज में ये गाना और भी जबरदस्त लग रहा है. आइए गाने के बारे में जानें सब कुछ.
अरविंद अकेला कल्लू का नया ट्रैक ‘राजा के दिलवा’
इस यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ गाना
3 जनवरी को सुर म्यूजिक ऑफिशियल ने अपने इंस्टाग्राम पर ‘राजा के दिलवा’ गाने को लेकर अपडेट दिया था. गाने का पोस्टर शेयर कर कैप्शन में लिखा हुआ है, हो जाई तैयार नये साल पे नया धमाका लेके आ रहल बाड़े 4 जनवरी सुबह 07: 00 बजे Sur Music Official के यूट्यूब चैनल पर आप सब के सुपर स्टार चॉकलेटी स्टार अरविंद अकेला कल्लू जी नया गाना ‘राजा के दिलवा’.ई बार कुछ बेहद खास और रोमांचक होखे वाला बा! का आप सब तैयार बानी ई धमाकेदार नया गाना खातिर?
राजा के दिलवा सॉन्ग के कलाकार
- गाना:- राजा के दिलवा
- गायक:-अरविंद अकेला कल्लू, शिल्पी राज, शिवानी सिंह
- गीत:-आशुतोष तिवारी
- संगीत:- आर्य शरम
- एक्टर्स:-अरविंद अकेला कल्लू, आस्था सिंह, पूजा गांगुली
- कोरियोग्राफर:- कानू मुखर्जी
- डीओपी – साहिल जी अंसारी
- निर्देशक:- लाल बाबू पंडित
- क्रिएटिव हेड: महेंद्र यादव
- निर्माता :- सुरिंदर यादव
- मार्केटिंग हेड :- विजय यादव
- लेबल/कंपनी:- सुर म्यूजिक ऑफिशियल
यूजर्स बोले- क्या गाना है
गाने पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, 100 मिलियन सॉन्ग हो जाएगा पार. एक यूजर ने लिखा, नाइस सॉन्ग. एक यूजर ने लिखा, अरविंद अकेला भैया का कोई मुकाबला नहीं. एक यूजर ने लिखा, वॉव क्या गाना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










