Arvind Akela Kallu New Bhojpuri Song: अरविंद अकेला का नया गाना ‘राजा अपना जिला के’ रिलीज, टॉप-स्कर्ट में अपर्णा मल्लिक को देख कल्लू हुए बेकाबू

Arvind Akela Kallu New Bhojpuri Song Raja Apna Jila Ke: भोजपुरी सिंगर अरविंद अकेला कल्लू का लेटेस्ट गाना ‘राजा अपना जिला के’ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. सॉन्ग में अपर्णा मल्लिक का स्टाइलिश लुक देखकर कल्लू दीवाने हो गए.
Arvind Akela Kallu New Bhojpuri Song Raja Apna Jila Ke: भोजपुरी इंडस्ट्री के दमदार एक्टर और सिंगर अरविंद अकेला कल्लू फिर से नये सॉन्ग के साथ वापस आ गए है. अरविंद का लेटेस्ट ट्रैक ‘राजा अपना जिला के’ रिलीज के साथ ही यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है. सॉन्ग धमाकेदार है और दर्शकों को पसंद आ रहा है. बीते दिन ही गाने का पोस्टर जारी हुआ था जिसने फैंस की एक्साइटमेंट लेवल बढ़ा दी थी. फाइनली आज 8 जनवरी को उनका नया गाना रिलीज हो गया है.
अरविंद अकेला कल्लू का नया गाना ‘राजा अपना जिला के’
सॉन्ग की जानकारी
- गाना: राजा अपना जिला के
- गायक: अरविंद अकेला कल्लू और शिवानी सिंह
- अभिनेत्री: अपर्णा मल्लिक
- संगीत: एनके वर्मा
- गीत: राहुल राजा
- लेबल: यशी फिल्म्स
अरविंद अकेला कल्लू ने सॉन्ग रिलीज के बारे में कही ये बात
अरविंद अकेला कल्लू और अपर्णा मल्लिक की खूबसूरत जोड़ी और शिवानी सिंह का नया धमाकेदार गाना ‘राजा अपना जिला के’ 8th January सुबह 7 बजे! रिलीज हो रहा है. देखना न भूलें Yashi Films के यूट्यूब चैनल पर.
अपर्णा मलिक को रानी बनाकर रखने की बात कहते हैं अरविंद अकेला कल्लू
भोजपुरी सॉन्ग ‘राजा अपना जिला के’ में अरविंद अकेला कल्लू के साथ एक्ट्रेस अपर्णा मलिक नजर आ रही है. सॉन्ग में अरविंद एक्ट्रेस से शादी करने के लिए कह रहे हैं. वह अपने प्यार का उनसे इजहार करते हैं. अरविंद कहते हैं कि वह ज्यादा लड़की को नहीं घूमाते हैं और वह सिर्फ उनपर ही मरते हैं. अरविंद कहते हैं कि वह उनको रानी बनाकर रखेंगे. गाने को अरविंद के साथ-साथ शिवानी सिंह ने अपनी मधुर आवाज से सजाया है.
यूजर्स बोले- मजा आ गया
सॉन्ग पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, बहुत सुंदर गाना है. एक यूजर ने लिखा, शानदार. एक यूजर ने लिखा, ये सॉन्ग मुझे बहुत अच्छा लगा. एक यूजर ने लिखा, मजा आ गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










