अंकुश राजा का गाना 'हमके राखs पटना' रिलीज, देसी लुक में मुस्कान ने जीता दिल

Published by : Anushka Singh Updated At : 07 Apr 2026 1:52 PM

विज्ञापन

अंकुश राजा 'हमके राखS पटना' सॉन्ग

Ankush Raja Humke Rakh Patna Song: भोजपुरी सिंगर अंकुश राजा और सृष्टि भारती का नया गाना 'हमके राखs पटना' रिलीज हो गया है. इस गाने में मुस्कान के टी के जबरदस्त डांस और अंकुश राजा के देसी अंदाज ने दर्शकों का दिल जीत लिया है.

विज्ञापन

Ankush Raja Humke Rakh Patna Song: भोजपुरी इंडस्ट्री के चहेते स्टार अंकुश राजा एक बार फिर अपने फैंस के लिए एक शानदार गाना लेकर आए हैं. उनका नया गाना ‘हमके राखs पटना’ अंकुश राजा के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज कर दिया गया है. इस गाने में अंकुश के साथ सृष्टि भारती की सुरीली आवाज फैंस को काफी पसंद आई. सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है.

अंकुश और मुस्कान की ऑन-स्क्रीन जोड़ी ने किया धमाल

गाने के वीडियो में एक्ट्रेस मुस्कान देसी लुक में नजर आ रही हैं. वीडियो की कोरियोग्राफी योगेश जी ने की है, जो काफी मजेदार और डांसिंग मोड वाली है. अंकुश राजा और मुस्कान की ऑन-स्क्रीन जोड़ी ने गाने में जान फूंक दी है. विक्की वॉक्स के म्यूजिक और नितेंद्र कुमार के लिखे बोल इस गाने को परफेक्ट बना रहा है.

सरकारी नौकरी की फरमाइस करते अंकुश राजा- मुस्कान

वीडियो में अंकुश राजा को सरकारी नौकरी न मिलने की चिंता सता रही है. वहीं उनकी ऑन-स्क्रीन पत्नी मुस्कान केटी घर पर बच्चों को ट्यूशन पढ़ाती नजर आती हैं. जब अंकुश अपनी परेशानी जाहिर करते हैं, तो मुस्कान बड़े प्यार और कॉन्फिडेंट से उन्हें समझाते नजर आती है. वह कहती हैं कि राजा जी मुझे बस पटना शहर में साथ रखो, मैं वहां पढ़-लिखकर खुद सरकारी एग्जाम निकाल लूंगी. पति-पत्नी के बीच की यह मीठी तकरार, करियर में एक-दूसरे का साथ देने का जज्बा इस गाने को बाकी भोजपुरी गानों से एकदम अलग और खास बनाता है.

यहां गाने का वीडियो देखें

पूरी टीम की मेहनत ने बनाया इसे खास

इस वीडियो को डायरेक्ट साजन ने किया है, जिन्होंने हर सीन को बहुत ही खूबसूरती से स्क्रीन पर उतारा है. पप्पू वर्मा की एडिटिंग और रोहित सिंह की डीआई ने वीडियो को एक हाई-क्वालिटी लुक दिया है. अंकुश राजा के इस गाने को लेकर भोजपुरी प्रेमियों के बीच काफी क्रेज देखा जा रहा है. गाने का वीडियो देख उम्मीद किया जा रहा है कि यह गाना जल्द ही व्यूज के नए रिकॉर्ड बनाएगा. अब तक इस म्यूजिक वीडियो ने 72 हजार से ज्यादा व्यूज बटोर लिए है और यह आंकड़ा लगातार आगे बढ़ता जा रहा है.

फैंस के प्यार भरे रिएक्शन

यूट्यूब पर गाना रिलीज होते ही फैंस ने भर-भर के रिएक्शन देना शुरु कर दिया है. एक यूजर ने लिखा, लव यू अंकुश भैया. दूसरे यूजर ने लिखा, सुपर से उपर, तीसरे यूजर ने लिखा, जियो अंकुश राजा भाई.

यह भी पढ़ें: अरविंद अकेला का गाना ‘नथिया उतारे ला’ हुआ रिलीज, सुनते ही झूम उठेगा मन

विज्ञापन
Anushka Singh

लेखक के बारे में

By Anushka Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola