अरविंद अकेला का गाना ‘नथिया उतारे ला’ हुआ रिलीज, सुनते ही झूम उठेगा मन

Updated:
विज्ञापन
Arvind akela kallu New Bhojpuri song

अरविंद अकेला कल्लू न्यू भोजपुरी सॉन्ग

Arvind Akela Kallu New Bhojpuri song: भोजपुरी स्टार अरविंद अकेला कल्लू और शिल्पी राज का नया गाना ‘नथिया उतारे ला’ रिलीज हो गया है. इस गाने के सीन में बेबी काजल के ठुमकों और कल्लू की आवाज ने इंटरनेट पर धमाल मचा दिया है.

विज्ञापन

Arvind Akela Kallu New Bhojpuri song: भोजपुरी फैंस के लिए अरविंद अकेला कल्लू और शिल्पी राज की जोड़ी धमाकेदार नया गाना ‘नथिया उतारे ला’लेकर आए हैं. गाना रिलीज के साथ ही यूट्यूब पर छा गया है. वही वीडियो में शानदार डांस और जबरदस्त म्यूजिक है, जो आपको झूमने पर मजबूर कर देगा. सीन में अरविंद भोजपुरी एक्ट्रेस बेबी काजल के साथ महफिल जमाते दिखाई दे रहे हैं.

बेबी काजल की अदाओं पर फिदा कल्लू

गाने के वीडियो में बेबी काजल अपनी अदाओं से बिजली गिरा रही हैं. वहीं उनके ऑन स्क्रीन पार्टनर अरविंद भी उनकी अदाओं पर फिदा नजर आ रहे हैं. दोनों की जोड़ी और डांस मूव्स दर्शकों को खूब पसंद आ रहे हैं. कल्लू की दमदार आवाज और शिल्पी राज की मीठी गायिकी ने इस गाने को और भी खास बना दिया है.

कल्लू का दिखा बंदूक वाला स्वैग

गाने के वीडियो में एक्ट्रेस बेबी काजल स्काई ब्लू रंग के लहंगे में बेहद ग्लैमरस लग रही हैं. उनकी खूबसूरती और डांस मूव्स ने फैंस का दिल जीत लिया है. वहीं अरविंद अकेला कल्लू हाथ में बंदूक लिए एकदम दबंग अंदाज में नजर आ रहे हैं. वीडियो में कल्लू एक्ट्रेस पर जमकर पैसे उड़ाते दिख रहे हैं, जो देखने में रॉयल स्वैग लग रहा है.

‘नथिया उतारे ला’ का वीडियो देखें

‘गोली चलावे ला गन रखले’ बोल ने जीता दिल

गाने के बोल बहुत ही मजेदार और देसी हैं. कल्लू अपने खास अंदाज में कहते नजर आते हैं कि वह गोली चलाने के लिए गन रखे है, लेकिन नथिया उतारने के लिए बहुत सारा धन (पैसा) बचाकर रखा है. दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री ने गाने में रौनक ला दी है. वहीं शिल्पी राज की आवाज और इन धांसू सीन्स ने ‘नथिया उतारे ला’ को साल 2026 का सबसे मसालेदार वीडियो बना दिया है.

गाने की जानकारी

  • गाना – नथिया उतारे ला
  • गायक – अरविन्द अकेला कल्लू और शिल्पी राज
  • एक्ट्रेस – बेबी काजल
  • म्यूजिक – प्रियांशु सिंह
  • गीत – आशुतोष तिवारी

यह भी पढ़ें: नया गाना ‘रोटी गरम’ हुआ रिलीज, खेसारी लाल साथ नम्रता की बोल्ड केमिस्ट्री ने इंटरनेट पर लगाई आग

विज्ञापन
अनुष्का सिंह

लेखक के बारे में

By अनुष्का सिंह

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola