Bhojpuri Song: 241 मिलियन व्यूज पार, यूट्यूब पर बवाल मचा रहा अंकुश राजा का 'सड़िया करिया', अनीशा पांडे संग दिखी जबरदस्त केमिस्ट्री
Published by : Shreya Sharma Updated At : 20 Nov 2025 9:28 AM
अंकुश राजा का सुपरहिट गाना
Bhojpuri Song: इन दिनों भोजपुरी के सुपरस्टार और सिंगर अंकुश राजा का 'सड़िया करिया' यूट्यूब पर खूब वायरल हो रहा है. 11 महीने पहले रिलीज हुए इस गाने को करीब 241 मिलियन बार देखा जा चुका है. आज भी यह फैंस के बीच धमाल मचा रहा है.
Bhojpuri Song: भोजपुरी के सुपरस्टार और सिंगर ब्रदर्स अंकुश राजा का एक गाना यूट्यूब पर जबरदस्त ट्रेंड कर रहा है. करीब 11 महीने पहले आदिशक्ति फिल्म्स यूट्यूब चैनल पर ‘सड़िया करिया’ रिलीज किया गया था, जिसे खबर लिखे जाने तक 241 मिलियन बार सुना और देखा जा चुका है. इस गाने ने फैंस के दिलों में ऐसी जगह बनाई है कि आज भी इसकी पॉपुलैरिटी कम नहीं हुई है. हर सोशल मीडिया पर फैंस इसपर रील बना रहे है और इस गाने की तारीफ कर रहे हैं. गाने में अनीशा पांडे के साथ अंकुश राजा की जोड़ी को भी खूब पसंद किया जा रहा है.
अनीशा और अंकुश की जोड़ी
गांव का माहौल, रंग-बिरंगे सेट और शानदार सिनेमैटोग्राफी इस गाने को और शानदार बना रहे है. अंकुश राजा की मुस्कान और स्टाइलिश लुक बहुत पसंद किया जा रहा है. वहीं अनीशा पांडे की मासूमियत और एक्सप्रेशन इसे और खास बना रहे है. 7 दिसंबर 2024 को इस गाने को अपलोड किया गया था, जिसे अंकुश राजा और करिश्मा कक्कड़ ने अपनी आवाज में गाया है. गाने में अंकुश राजा के साथ अनीशा पांडे धमाल मचा रही है. दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री फैंस के बीच खूब वायरल हो रही है.
अंकुश राजा की लोकप्रियता
गाने के बोल यादव लल्लू ने लिखे है और इसका मधुर संगीत श्याम सुंदर ने तैयार किया है. गाने का रोमांटिक अंदाज दर्शकों का ध्यान खींच रहा है और इसके बोल दिल छू रहे है. अंकुश राजा ने बीते कुछ सालों में कई गाने गाए है और उनका यह गाना फैंस का फेवरेट बन गया है. 241 मिलियन व्यूज से ही यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि सिर्फ पवन सिंह और खेसारी लाल यादव ही नहीं, बल्कि अंकुश राजा के गाने भी इंडस्ट्री में बहुत लोकप्रियता हासिल करते है.
ये भी पढ़ें: Bhojpuri Song: यूट्यूब पर रिलीज हुआ शिल्पी राज का ‘सरकार’ गाना, श्याम सुंदर और अपडेटेड बिहारन की जोड़ी ने मचाया धमाल
ये भी पढ़ें: Bhojpuri Song: अरविंद अकेला कल्लू के नए गाने ने इंटरनेट पर लगाई आग, नीलम गिरी संग ‘करधन चमके’ में किया जबरदस्त डांस
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shreya Sharma
श्रेया शर्मा पिछले 1साल से प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट बीट पर कार्यरत हैं. टीवी, ओटीटी, फिल्मों, भोजपुरी सिनेमा और सेलिब्रिटी से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं. ट्रेंडिंग विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










