Akshara Singh को धमकी देते थे पवन सिंह, जानें प्यार से दुश्मनी तक कैसे पहुंचा उनका रिश्ता
Published by : Divya Keshri Updated At : 21 May 2024 11:15 AM
Akshara Singh pawan singh
भोजपुरी एक्टर पवन सिंह और अक्षरा सिंह एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे. हालांकि उनका रिश्ता टूट गया और दोनों अलग हो गए. ब्रेकअप के बाद दोनों ने कभी भी साथ में काम नहीं किया.
भोजपुरी इंडस्ट्री में लव अफेयर्स काफी चर्चा में रहते हैं. ऐसे ही एक समय में भोजपुरी एक्टर पवन सिंह और भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का रिश्ता चर्चा का विषय बना हुआ था. पहले दोनों के रिश्ते को लेकर खबर आती थी और फिर उनके दुश्मनी के किस्से आने लगे. उनका रिश्ता इस कदर खराब हुआ कि इसकी चर्चा सोशल मीडिया पर होने लगी. आपको बताते हैं दोनों लवर्स से दुश्मन कैसे बने.
दोस्ती से हुई प्यार की शुरुआत
अक्षरा सिंह ने पवन सिंह के साथ फिल्मों में 2017 से काम करना शुरू किया. दोनों ने कई फिल्में साथ में की, जो सुपरहिट हुए. शूट के दौरान दोनों अच्छे दोस्त बन गए और बाद में अक्षरा और पवन के रिलेशनशिप की खबरें आने लगी. एक वक्त था जब दोनों भोजपुरी दुनिया के पॉपुलर जोड़ी में से एक थे. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अक्षरा, पवन से बेहद प्यार करती थी और उन पर अपनी जान छिड़कती थी. वे एक्टर को लेकर काफी सीरियस थी और उनके साथ अपना भविष्य देखने लगी थी.
Akshara Singh की लेटेस्ट फोटोज ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा, गीले बालों में दिखी बेहद हसीन
पवन सिंह देते थे अक्षरा को धमकी
अक्षरा सिंह के अनुसार रिलेशनशिप में आने के कुछ समय बाद पवन सिंह का स्वभाव बदल गया और वह उन पर जुल्म करने लगे. एक इंटरव्यू के दौरान अक्षरा ने बताया कि पवन उनके करियर को बर्बाद करने की धमकी दिया करते थे. अपने एक्सीडेंट का इल्जाम भी पवन ने अक्षरा पर लगवाया था. इसके कारण अक्षरा डिप्रेशन में भी चली गई थी. कुछ महीनों बाद पवन की दूसरी शादी की खबर आई. एक्ट्रेस के साथ रिश्ते में रहते हुए भी एक्टर ने ज्योति सिंह के साथ शादी कर ली थी. इसके बाद से ही दोनों अलग हो गए थे. उसके बाद से दोनों ने साथ में कभी काम नहीं किया. अक्सर दोनों इंटरव्यू में एक-दूसरे पर आरोप लगाने से पीछे नहीं हटते.
रिपोर्ट- रिया दुबे
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










