VIDEO: भोजपुरी एक्‍ट्रेस पूनम दुबे ने ''कजरारे कजरारे'' सॉन्‍ग पर किया जबरदस्‍त डांस

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Aug 2018 9:45 AM

विज्ञापन

भोजपुरी एक्‍ट्रेस पूनम दुबे अपने एक डांस वीडियो को लेकर सुर्खियों में हैं. वीडियो में वे ऐश्‍वर्या राय बच्‍चन के सुपरहिट आइटम सॉन्‍ग ‘कजरारे कजरारे’ में शानदार डांस करती नजर आ रही हैं. इस वीडियो को बेहद पसंद किया जा रहा है और यह तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. पिंक कलर […]

विज्ञापन

भोजपुरी एक्‍ट्रेस पूनम दुबे अपने एक डांस वीडियो को लेकर सुर्खियों में हैं. वीडियो में वे ऐश्‍वर्या राय बच्‍चन के सुपरहिट आइटम सॉन्‍ग ‘कजरारे कजरारे’ में शानदार डांस करती नजर आ रही हैं. इस वीडियो को बेहद पसंद किया जा रहा है और यह तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. पिंक कलर के घाघरा-चोली में पूनम दुबे ठुमके लगाती नजर आ रही हैं. ओरिजनल गाने में अमिताभ बच्‍चन, ऐश्‍वर्या राय और अभिषेक बच्‍चन ने धमाकेदार डांस किया था.

‘कजरारे कजरारे’ सॉन्‍ग साल 2005 में आई फिल्‍म ‘बंटी और बबली’ फिल्‍म का है. ये गाना काफी पॉपुलर हुआ था और लंबे समय तक चार्टबस्‍टर्स पर था. अब पूनम दूबे इस गाने में थिरकती नजर आई हैं.

https://www.instagram.com/p/BmObLwAH89J/?utm_source=ig_embed

गौरतलब है कि पूनम दुबे एयरहोस्‍टेस बनने का ख्‍वाब देखती थीं लेकिन पारिवारिक वजहों से यह संभव नहीं हो सका. वे मिस इलाहाबाद बन और इसके बाद भोजपुरी सिनेमा की चकाचौंध भरी दुनिया में इंट्री कर ली. भोजपुरी इंडस्ट्री में पूनम दूबे ने एक अलग मुकाम हासिल किया है. वे क्षेत्रीय सिनेमा की टॉप अभिनेत्र‍ियों में शुमार की जाती हैं.

पूनम दुबे ने भोजपुरी की गई चर्चित फिल्‍मों में काम‍ किया है जिनमें चना जोर गरम, हम है लुटेरा, मोहब्‍बत, रंगदारी टैक्‍स, बहूरानी, हम है जोड़ी नं. 1, द रीयल इंडियन मदर, ये मोहब्‍बतें, इंतेकाम, जानम, घुस के मारेंगे, हमर फर्ज और बाबा रंगीला जैसी फिल्‍में शामिल हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola