भोजपुरी अभिनेत्री की सड़क दुर्घटना में मौत

बलिया(उप्र): जिले के मनियर थाना क्षेत्र के बासडीह-मनियर मार्ग पर छितौनी गांव के पास एक सड़क दुर्घटना में भोजपुरी फिल्मों की अभिनेत्री मनीषा राय (45) की मौत हो गई. पुलिस अधीक्षक एस पी गांगुली ने बताया कि वाराणसी निवासी मनीषा राय भोजपुरी फिल्मों की छोटी अभिनेत्री थीं. मनीषा एक भोजपुरी फिल्म की शूटिंग के सिलसिले […]
बलिया(उप्र): जिले के मनियर थाना क्षेत्र के बासडीह-मनियर मार्ग पर छितौनी गांव के पास एक सड़क दुर्घटना में भोजपुरी फिल्मों की अभिनेत्री मनीषा राय (45) की मौत हो गई. पुलिस अधीक्षक एस पी गांगुली ने बताया कि वाराणसी निवासी मनीषा राय भोजपुरी फिल्मों की छोटी अभिनेत्री थीं.
मनीषा एक भोजपुरी फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में सहयोगी संजीव मिश्र के साथ बाइक पर सवार होकर मनियर जा रही थी. उन्होंने बताया कि बाइक बासडीह से आगे छितौनी के पास पहुँची ही थी कि बलिया की ओर जा रही कार ने सामने से टक्कर मार दी. इसमें अभिनेत्री की मौके पर ही मौत हो गई और बाइक चालक घायल हो गया. चालक कार लेकर मौके से फरार हो गया.
पिछले साल सितंबर महीने में उनकी भोजपुरी शॉर्ट फिल्म ‘कोहबर’ रिलीज हुई थी. इस फिल्म में मनीषा राय के किरदार को खूब सराहा गया था. फिल्म की विषयवस्तु सीधी और सरल थी लेकिन उसे बड़े ही सलीके से पेश किया गया था. शादी के बाद लड़के से ही क्यों उम्मीद की जाती है कि वो ही कमाये, लड़की भी कमा कर घर चला सकती है, इसी विषय को गंभीरता से दिखाने की कोशिश की गई थी.
पत्रकार निराला ने मनीषा राय की आकस्मिक मौत पर शोक प्रकट किया है. उन्होंने फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




