भाभीजी घर पर हैं की अंगूरी भाभी ने 22 साल बाद खत्म की शादी, लिया तलाक, बोली- बहुत सुकून महसूस कर…

Shubhangi Atre on divorce
भाभीजी घर पर हैं फेम शुभांगी अत्रे का पति पियूष पूरे संग ऑफिशियली तौर पर तलाक हो गया है. एक्ट्रेस ने अब कहा कि वह काफी अच्छा महसूस कर रही है.
भाभीजी घर पर हैं की फेमस एक्ट्रेस शुभांगी अत्रे को अंगूरी भाभी के किरदार में लोग बहुत पसंद करते हैं. अपनी जबरदस्त एक्टिंग से उन्होंने लोगों को काफी हंसाया हैं, लेकिन रियल लाइफ में उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. साल 2003 में शुभांगी की शादी पियूष पूरे संग साथ शादी की थी. हालांकि बीते कुछ सालों से उनके रिश्ते में खटास आ गई थी और 5 फरवरी को शुभांगी और पियूष का 22 साल का रिश्ता खत्म हो गया और दोनों ने ऑफिशियली तौर पर तलाक ले लिया. उनकी एक बेटी भी है, जिसका नाम आशी है.
अपने तलाक को लेकर क्या बोली शुभांगी अत्रे
शुभांगी अत्रे ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने अपने रिलेशनशिप के बारे में बताया. शुभांगी ने कहा, ”ये बहुत ही पेनफुल था. मैं इस रिलेशनशिप में पूरी तरह से इनवेस्टेड थी और मैं हमेशा से ऐसी ही हूं. कुछ समय बाद मेरे और पियूष के बीच काफी बदलाव आने लगे, लेकिन, अब मैं इस रिलेशनशिप से बाहर हो गई हूं, जिससे मुझे बहुत हल्का महसूस हो रहा है. मेरे ऊपर से एक बोझ हट गया है. मुझे आजादी मिल गई है. अपनी फीलिंग्स को बताना मेरे लिए कठिन था. अब मैं अपनी बेटी आशी पर पूरा ध्यान देना चाहती हूं, जिससे उसकी जिंदगी हमेशा खुशहाल बन सकें.”
प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: Child Mental Health : बच्चे हो रहे हैं दबंग, रेप और आत्महत्या करने में भी नहीं करते संकोच, जानिए क्या है वजह
शुभांगी अत्रे को मिला सबसे बड़ा सबक
शुभांगी से एक सवाल पूछा गया कि इस रिश्ते से उन्हें क्या सीखने को मिला? जिसपर उन्होंने कहा, ”मेरी सबसे बड़ी सीख है कि अपनी खुशी के लिए कभी भी किसी और पर निर्भर नहीं रहना चाहिए. अगर आप अपनी जरूरतों के लिए दूसरों का इंतजार करेंगे, तो आपका जीवन खत्म हो जाएगा और लास्ट में हमेशा पछतावा होगा. जब आप अंदर से खुश होते है, तो आसपास के लोग भी पॉजिटिव फील करते हैं.
अपने पति से कभी कुछ नहीं मांगा
शुभांगी ने आगे बताया कि एक मां के रूप में वह अपनी बेटी को पूरी छूट देना चाहती है, अगर वह अपने पिता से मिलना चाहती है, तो मिल सकती है. वह कभी उसके रास्ते में नहीं आएंगी. उन दोनों ने सेपरेशन को अच्छे से संभाला है. शुभांगी ने आशी की पढ़ाई और बाकी सभी चीजों की जिम्मेदारी ले ली है. उन्होंने कभी भी अपने पति या उनके परिवार से कुछ नहीं मांगा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










