13 साल बाद इंद्रनील- बरखा सेनगुप्ता की शादी में आई दरार! इस एक्ट्रेस के साथ जुड़ रहा नाम
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 24 Jul 2021 3:16 PM
कुछ समय से टीवी के पॉपुलर कपल इंद्रनील सेनगुप्ता (Indraneil Sengupta) और बरखा बिष्ट सेनगुप्ता (Barkha Bisht Sengupta) की शादी में अनबन की खबर आ रही है. अब लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, इंद्रनील और बरखा ने ब्रेक लेने का फैसला किया है और दोनों अलग-अलग रह रहे हैं.
कुछ समय से टीवी के पॉपुलर कपल इंद्रनील सेनगुप्ता (Indraneil Sengupta) और बरखा बिष्ट सेनगुप्ता (Barkha Bisht Sengupta) की शादी में अनबन की खबर आ रही है. ऐसा कहा जा रहा है कि दोनों की शादीशुदा लाइफ में दिक्कतें आ रही है. अब लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, इंद्रनील और बरखा ने ब्रेक लेने का फैसला किया है और अब दोनों एक साथ नहीं रह रहे है.
इंद्रनील सेनगुप्ता और बरखा बिष्ट सेनगुप्ता टीवी के पॉपुलर कपल्स में से एक है. उनकी शादी को 13 साल हो चुके है लेकिन अब दोनों के रिश्ते में दरार आ गई है. ईटाइम्स को एक सूत्र ने बताया, पिछले 5 महीनों से दोनों के बीच चीजें बिल्कुल भी ठीक नहीं हैं. इंद्रनील ने वह अपार्टमेंट छोड़ दिया है, जिसमें वह वाइफ बरखा और बेटी मीरा के साथ रह रहे थे. अब वह उसी बिल्डिंग में अपने पैरंट्स के साथ रह रहे हैं.’
https://www.instagram.com/p/CJfkN7uJQeY/
इस रिपोर्ट के अनुसार, बरखा सेनगुप्ता और इंद्रनील ने फिलहाल ब्रेक लेने का फैसला किया है और इस वजह से दोनों अलग रह रहे है. इस बारे में ना तो दोनों पति- पत्नी में से किसी ने भी अभी तक कुछ नहीं कहा है. बता दें कि इंद्रनील और बरखा ने साल 2008 में शादी की थी.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इंद्रनील और बरखा की शादी में तब से अनबन की खबरें आ रही है जब से एक्टर का नाम बंगाली एक्ट्रेस ईशा साहा से जोड़ा गया. दोनों के बीच अफेयर की बातें भी की जा रही है. हालांकि ये कितना सच है ये तो आने वाला समय और एक्टर ही बता सकते है.
वहीं, इस बारे में जब इंद्रनील से डेट करने को लेकर पूछा गया था तो उन्होंने बताया था कि, “मैंने यह भी सुना है. लेकिन ऐसा होने के लिए मुझे कोलकाता जाना होगा. ठीक है? मैं आखिरी बार फरवरी में कोलकाता गया था.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










