Badass Ravi Kumar OTT Release Date: एक साल बाद OTT पर आ रही 'बैडएस रवि कुमार', जानें कब और कहां देखें फिल्म

बैडएस रवि कुमार ओटीटी रिलीज डेट, फोटो- इंस्टाग्राम
Badass Ravi Kumar OTT Release Date: 'बैडएस रवि कुमार' अब OTT पर रिलीज होने जा रही है. जानिए इसकी रिलीज डेट, कहानी और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट की डिटेल.
Badass Ravi Kumar OTT Release Date: हिमेश रेशमिया की ‘बैडएस रवि कुमार’ अब OTT पर आने के लिए पूरी तरह तैयार है. यह फिल्म पहले 7 फरवरी 2025 को थिएटर में रिलीज हुई थी और अब करीब एक साल बाद यह डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज की जा रही है. फैंस लंबे समय से इसके OTT रिलीज का इंतजार कर रहे थे और अब उनका इंतजार खत्म हो गया है. ऐसे में अगर आपने इसे थिएटर में नहीं देखा या इसके क्लिप्स और सोशल मीडिया शॉर्ट्स देखकर इसे देखना चाहते थे, तो आइए इसकी स्ट्रीमिंग डिटेल्स बताते हैं.
OTT रिलीज डेट और प्लेटफॉर्म
यह फिल्म 18 अप्रैल से JioHotstar पर स्ट्रीम होगी. पहले इसके डिजिटल राइट्स को लेकर कुछ देरी हुई थी, लेकिन अब सभी दिक्कतें खत्म हो चुकी हैं.
बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा प्रदर्शन?

फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर लगभग 10.17 करोड़ रुपये (ग्रॉस) की कमाई की, जबकि इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन करीब 11.17 करोड़ रुपये रहा.
‘बैडएस रवि कुमार’ की कहानी क्या है?
इस फिल्म में हिमेश रेशमिया एक दमदार पुलिस ऑफिसर रवि कुमार का रोल निभा रहे हैं. कहानी एक सीक्रेट रील के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें भारत के एजेंट्स से जुड़ी अहम जानकारी होती है.
अब दुश्मन इस रील को पाने की कोशिश करते हैं और रवि कुमार इसे बचाने की जिम्मेदारी उठाते हैं.
फिल्म की खासियत
यह फिल्म पूरी तरह मास एंटरटेनमेंट है. इसमें एक्शन, ड्रामा, म्यूजिक और कॉमेडी सब कुछ बहुत ज्यादा स्टाइलिश तरीके से दिखाया गया है.
फिल्म 80s बॉलीवुड स्टाइल से इंस्पायर्ड है और इसे रियलिस्टिक नहीं बल्कि एंटरटेनिंग बनाने पर फोकस किया गया है.
बैडएस रवि कुमार की कास्ट
बैडएस रवि कुमार में हिमेश रेशमिया के अलावा कीर्ति कुल्हारी, सनी लियोनी, मनीष वाधवा, संजय मिश्रा, सौरभ सचदेवा जैसे कलाकार नजर आए हैं.
यह भी पढ़ें: Khatron Ke Khiladi 15: क्या ‘इश्कबाज’ के ओमकार बनेंगे शो का हिस्सा? कुणाल जयसिंह ने दिया जवाब
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
मैं शीतल चौबे, प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर. पिछले एक साल से ज्यादा समय से मैं यहां बॉक्स ऑफिस अपडेट्स, भोजपुरी-बॉलीवुड खबरें, टीवी सीरियल्स की हलचल और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. एंगेजिंग, फास्ट और रीडर-फ्रेंडली कंटेंट लिखना मेरी खासियत है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




