अर्चना पूरन सिंह को 'द कपिल शर्मा' शो में ये सेलेब्स कर सकते हैं रिप्लेस, एक ने तो कहा था- मैं आया तो...
Published by : Ashish Lata Updated At : 05 Dec 2022 1:04 PM
कई शो को जज करने के बाद, अर्चना पूरन सिंह ने 2019 में 'द कपिल शर्मा' शो में नवजोत सिंह सिद्धू को रिप्लेस किया था. जिसके बाद शो में बार-बार उन्हें रिप्लेस की जाने की बात कही जाती है. कई सेलेब्स ऐसे हैं भी, जो उनकी कुर्सी पर बैठना भी चाहते है.
द कपिल शर्मा शो हमेशा से ही दर्शकों का फेवरेट शो में से एक रहा है. सीरियल की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. दर्शक शो का एक भी एपिसोड मिस नहीं करते है. इस शो में कपिल शर्मा और अर्चना पूरन सिंह की जुगलबंदी खूब हंसाती है. एक्ट्रेस ने 2019 में द कपिल शर्मा शो में नवजोत सिंह सिद्धू की जगह कुर्सी संभाली थी, इसके बाद से ही उनपर ढेर सारी मीम्स बना करती थी. कोई कहता था कि सद्धू जी जल्द ही आएंगे और अर्चना को जाना पड़ेगा. कई बार तो शो में आए मेहमानों ने भी इस कुर्सी पर बैठने की इच्छा दिखाई.
बीते दिनों शो में फराह खान आई थी. उन्होंने कपिल संग बातचीत में कहा था कि चैनल में मुझे इस जज बनने के लिए कहा है. अब मैं अर्चना को हटा कर रहूंगी. वहीं जैसा कि हम जानते है गोविंदा अपनी बेहतरीन कॉमेडी टाइमिंग के लिए जाने जाते है. उनसे भी अर्चना की कुर्सी को काफी खतरा है. अब लेटेस्ट एपिसोड में काजोल की कुर्सी पर नजर देखी गई.
https://www.instagram.com/p/Ck7ZpZrIBrO/?hl=en
शो के लेटेस्ट एपिसोड में कपिल ने काजोल की तारीफ करते हुए कहा कि जब भी वह शो में आती हैं, तो वह काफी एंटरटेनिंग बन जाता है. काजोल अक्सर दिल खोलकर हंसती है. जिसपर अर्चना अभिनेत्री की तारीफ करते हुए कहती है कि “अगर कोई कभी मेरी कुर्सी ले सकता है, तो वह कोई और नहीं बल्कि काजोल है…काजोल ही हैं जो बिना थके नॉनस्टॉप घंटों तक हंस सकती है.”
https://www.instagram.com/p/ClsgsRZoW87/?hl=en
Also Read: Malaika Arora नहीं बल्कि ये अभिनेत्रियां थी छैंया छैंया गाने के लिए मेकर्स की पहली पसंद, जानें पूरा मामला
अर्चना पूरन सिंह ने अभिषेक के साथ अपनी फिल्म की शुरुआत की और फिर नसीरुद्दीन शाह के साथ जलवा में अभिनय किया. वह अग्निपथ (1990), सौदागर (1991), शोला और शबनम (1992), आशिक आवारा (1993) और राजा हिंदुस्तानी (1996) जैसी कई फिल्मों का भी हिस्सा थीं. फैंस ने उन्हें लव स्टोरी 2050, मोहब्बतें, कृष, कुछ कुछ होता है, मस्ती, दे दना दन और बोल बच्चन जैसी कॉमेडी भूमिकाओं में देखा है. उन्हें श्रीमान श्रीमती, जुनून और जी हॉरर शो सहित टेलीविजन धारावाहिकों में भी देखा गया था. अर्चना कॉमेडी सर्कस, द कपिल शर्मा शो, इंडियाज लाफ्टर चैंपियन और द कपिल शर्मा शो सहित कॉमेडी शो का हिस्सा रही हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










