Malaika Arora नहीं बल्कि ये अभिनेत्रियां थी छैंया छैंया गाने के लिए मेकर्स की पहली पसंद, जानें पूरा मामला

मलाइका अरोड़ा का हिट सॉन्ग छैंया छैंया किसको पसंद नहीं है. ये गाना आज भी लोग रिपीट पर बजाकर सुनते है. ऐसे में क्या आपको पता है कि छैंया छैंया गाने के लिए मेकर्स की पहली पसंद मलाइका अरोड़ा नहीं बल्कि कोई और अभिनेत्री थी.
90 दशक का सबसे हिट गाना छैंया छैंया तो सभी ने सुना होगा. इस गाने में मलाइका अरोड़ा की बेहतरीन डांसिंग और कातिलाना अदाओं ने फैंस को दीवाना बनाया था. लेकिन क्या आपको पता है कि इस गाने के लिए मेकर्स की पहली पसंद मलाइका अरोड़ा नहीं थी, बल्कि कोई और अभिनेत्री थी. एक्ट्रेस से पहले पांच अभिनेत्रियों ने डेट की वजह से इसे करने से ठुकरा दिया था, जिसके बाद मलाइका की झोली में ये गाना गया और ब्लॉकबस्टर बन गया. छैय्या छैय्या 1998 की मणिरत्नम फिल्म दिल से का हिस्सा थी.
मूविंग इन विद मलाइका (Moving In With Malaika) के पहले एपिसोड में फराह अपने 90 के दशक के गाने के बारे में बात करती नजर आएंगी, जिसका प्रीमियर 5 दिसंबर, सोमवार को डिज्नी + हॉटस्टार पर होगा. यह शो मलाइका का डिजिटल डेब्यू है. फराह ने इसमें कहा, ”तुम छैंया छैंया गर्ल हो, लेकिन आपके लिए सौभाग्य की बात है कि कुछ पांच हीरोइनों ने ट्रेन में चढ़ने से मना कर दिया था. मलाइका कहीं भी रडार पर नहीं थी. हमने शिल्पा शेट्टी कुंद्रा, शिल्पा शिरोडकर और 2-3 अन्य लोगों से संपर्क किया. एक को ट्रेन पर चढ़ने का डर था, दूसरी उपलब्ध नहीं थी.”
फिल्म निर्माता ने आगे कहा, ”फिर मेकअप करने वाले ने कहा, मलाइका बहुत अच्छी डांसर हैं…जब वह ट्रेन पर चढ़ी तो हम पूरी तरह से एक्साइटेड थे कि वह इसे खींचेगी या नहीं, लेकिन बाकी जैसा हम जानते हैं यह गाना ब्लॉकबस्टर हुआ और आज भी लोगों की जुबान पर है. ”मलाइका के साथ मूविंग इन” के प्रोमो में अभिनेत्री को अपने पर्सनल लाइफ के बारे में बात करते हुए, अपने तलाक के बाद आगे बढ़ने और इस सब के लिए हुई ट्रोलिंग के बारे में दिखाया गया है.
Also Read: PHOTOS: प्रियंका चोपड़ा ने येलो बिकिनी पहन दुबई के समंदर में लगाई आग, जेट स्कीइंग कर मनाया चिलिंग संडे
शाहरुख खान की मूवी दिल से का गाना छैंया छैंया नीलगिरि माउंटेन रेलवे में शूट किया गया था. बता दें कि इस सॉन्ग में मलाइका अरोड़ा और शाहरुख की जोड़ी ने धूम मचा दी थी. “छैय्या छैय्या” एआर रहमान द्वारा रचित और सुखविंदर सिंह और सपना अवस्थी द्वारा गाया गया था. गाने के बोल गुलजार ने लिखे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










