Anupamaa के वनराज ने चलाया अपनी आवाज का जादू, शेयर किया ये वीडियो, क्या Rupali Ganguly और एक्टर के बीच है सबकुछ ठीक

Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 22 Jun 2021 6:34 PM

विज्ञापन

Anupamaa Vanraj aka Sudhanshu Pandey new video gone viral on the internet: स्टार प्लस के सुपरहिट शो अनुपमां के लीड एक्टर सुधांशु पांडे गायन के क्षेत्र में भी अपनी पहचान बना चुके हैं. वनराज यानी सुधांशु पांडे ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो गाते दिखाई दे रहे हैं.

विज्ञापन

स्टार प्लस के सुपरहिट शो अनुपमां के लीड एक्टर सुधांशु पांडे गायन के क्षेत्र में भी अपनी पहचान बना चुके हैं. वनराज यानी सुधांशु पांडे ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो गाते दिखाई दे रहे हैं. इस वीडियो में सुधांशु पांडे बॉलीवुड गाना ‘ओ हंसीनी…’ गाते हुए नजर आ रहे हैं. इस वीडियो को सोशल मीडिया पर लोग बार-बार देख रहे हैं.

https://www.instagram.com/p/CQY0t6HJfsU/

क्या रुपाली गांगुली और सुधांशु पांडे में सबकुछ ठीक नहीं

कुछ वक्त से ऐसी खबरें आ रही हैं कि टीवी के नंबर वन शो ‘अनुपमां’ (Anupamaa) के लीड स्टार्स रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) और सुधांशु पांडे (Sudhanshu Pandey) के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है. टेली चक्कर की रिपोर्ट के मुताबिक सुधांशु और रुपाली के बीच कोल्ड वॉर चल रही है. जिसके बाद दो ग्रुप बन गए हैं. एक में सुधांशु पांडे काव्या का किरदार निभाने वाली मदलसा शर्मा, समर का किरदार निभाने वाले पारस कलनावत और नंदनी का किरदार निभाने वाली अनघा भोसले हैं. वहीं दूसरी तरफ रुपाली गांगुली, बा का किरदार निभाने वाली अल्पना बुच, आशीष महरोत्रा और मुस्कान बमने हैं.

अनबन की खबर सुनकर रुपाली गांगुली ने किया कुछ यूं रिएक्ट

सुधांशु पांडे की तरफ से अब तक कोई रिऐक्शन नहीं आया है, वहीं रुपाली गांगुली ने जवाब दिया है. उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक मीम शेयर किया है, जिसमें लिखा है, ‘मेरे बारे में आप जो कुछ भी सुनें, प्लीज उस पर विश्वास कर लें. मेरे पास खुद को एक्सप्लेन करने का वक्त नहीं है. आप चाहें तो इसमें अपनी तरफ से भी कुछ जोड़ सकते हैं.’

शो में चल रहा है ये ट्रैक

शो की बात करें तो इस समय काव्या और वनराज की शादी के बाद का ट्रैक चल रहा है. अनुपमा की सर्जरी के बाद पूरा परिवार अहमदाबाद वापस आ गया है और काव्या को घर और ऑफिस संभालने में दिक्कत हो रही है. जिसकी वजह से काव्या ने अब घर के लिए फुल टाइम मेड रख ली है.

Posted By: Shaurya Punj

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola