Anupama: ये रिश्ता क्या कहलाता के अभिनव ने लीप के बाद अनुपमा में एंट्री लेने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- रूपाली गांगुली और…

Updated:
विज्ञापन
Jay Soni on entry in Anupama

Jay Soni on entry in Anupama

Anupama: सीरियल अनुपमा का नया प्रोमो देखकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं. प्रोमो में अनु मुंबई की सड़कों पर अकेली नजर आती है. शो में लीप के बाद कहानी नया मोड़ लेगी. इस बीच खबर है कि शो में जय सोनी की एंट्री हो सकती है. अब इसपर एक्टर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.

विज्ञापन

Anupama: अनुपमा का नया प्रोमो सामने आया है, जिसने फैंस की बेताबी बढ़ा दी है. प्रोमो में अनु अकेले दिख रही है और वह मुंबई में है. शो में लीप आएगा और कहानी आगे बढ़ जाएगी. आगे की कहानी में नयापन दर्शकों को देखने मिलेगा. इस बार अनु बिल्कुल अकेली है और उसके साथ कोई नहीं है. हालांकि उसे अपनी बेटी राही की बहुत याद आती है. इस बीच सुनने में आ रहा है कि ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम जय सोनी की एंट्री होगी. इसपर एक्टर ने रिएक्ट किया है.

क्या जय सोनी सीरियल अनुपमा में आएंगे नजर?

एक्टर जय सोनी इन दिनों सीरियल दिलवाली दुल्हा ले जाएगी में नजर आ रहे हैं. टेली चक्कर से बात करते हुए उनसे पूछा गया कि क्या वह राजन शाही के साथ दोबारा काम करेंगे. इसपर उन्होंने कहा कि उनका किरदार अभिनव ये रिश्ता क्या कहलाता है में मर चुका है और ऐसे में वह वापस कैसे आ सकते हैं. फिर उनसे पूछा गया कि क्या वह अनुपमा में काम करना चाहते हैं. इसपर एक्टर ने जवाब देते हुए कहा कि वह रूपाली गांगुली और राजन शाही के शो में काम करना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि वह टीम के साथ काम करना मिस करते हैं और उनका ये मैसेज कोई राजन शाही तक पहुंचा दें. जय ने आगे कहा कि अगर उन्हें मौका मिलता है तो वह यकीनन अनुपमा में काम करेंगे. अगर उन्हें चांस मिला तो वह इसमें काम करने के लिए तैयार है.

मोटी बा को भड़काएगा गौतम

अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया गया कि पराग फाइनली मोटी बा और गौतम से बात करेगा. वह इस बात से नाराज है कि हर बार वह दोनों अनुपमा की लाइफ में दखलअंदाजी क्यों करते रहते हैं. मोटी बा उसके सवाल को सुनकर हैरान हो जाती है. मोटी बा को अपनी गलती समझ में आती है, तभी गौतम आ जाता है. वह उन्हें भड़काता है और सारा ब्लेम राही और माही के ऊपर डाल देता है. वह कहता है दोनों बहनों की वजह से ही ये सारी दिक्कतें हो रही है. गौतम बहुत चालाकी से मोटी बा के दिमाग के साथ खेलता है. वह उसे यकीन दिलाता है कि राही और माही पर यकीन करना बेवकूफी है.

यह भी पढ़ें OTT Releases This Week: इस शुक्रवार ओटीटी पर छाएगा एंटरटेनमेंट का तूफान, वीकेंड बिंज की कर लें तैयारी, रिलीज होंगी ये फिल्में-सीरीज

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola