Anupama Upcoming Episode: काव्या ने वनराज से कही ये बात, अनुपमा ने लिया घर छोड़ने का फैसला

Updated at : 26 Jan 2021 7:19 AM (IST)
विज्ञापन
Anupama Upcoming Episode: काव्या ने वनराज से कही ये बात, अनुपमा ने लिया घर छोड़ने का फैसला

Anupama Upcoming Episode: अनुपमा (Anupama) काफी रोमांचक हो गया है. शो को दर्शकों को भरपूर प्यार मिल रहा है, तभी तो ये शो टीआरपी की रेस में सबसे आगे है. जारी ट्रैक के अनुसार, अनुपमा के घर से वनराज पाखी को अपने साथ ले जाता है. काव्या को वनराज बताता है कि अनुपमा ने डिवोर्स फाइल किया है. इधर समर की लड़ाई हो जाती है कुछ लड़कों से.

विज्ञापन

Anupama Upcoming Episode: अनुपमा (Anupama) काफी रोमांचक हो गया है. शो को दर्शकों को भरपूर प्यार मिल रहा है, तभी तो ये शो टीआरपी की रेस में सबसे आगे है. जारी ट्रैक के अनुसार, अनुपमा के घर से वनराज पाखी को अपने साथ ले जाता है. काव्या को वनराज बताता है कि अनुपमा ने डिवोर्स फाइल किया है. इधर समर की लड़ाई हो जाती है कुछ लड़कों से.

आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा की काव्या वनराज को धमकी देती है कि को अनुपमा को डिवोर्स दे. ऐसा नहीं करने पर काव्या कहती हैं कि वो अनिरुद्ध के पास चली जाएगी. इधर अनुपमा बड़ा फैसला लेने वाली हैं. वो वकील के साथ मिलकर डिवोर्स पेपर तैयार करवाती है ताकि वो वनराज से तलाक ले सकें.

आने वाला एपिसोड काफी दिलचस्प होने वाला है. शो में ये भी दिखाया जाएगा कि पारितोष अनुपमा से किसी बात पर उलझ जाता है, जिसके बाद वो घर छोड़कर जाने की बात करता है. ये सुनकर अनुपमा कहती है कि किसी को कही जाने की जरूरत नहीं है, अगर किसी को घर छोड़कर जाना ही है तो वो मैं जाउंगी. अनुपमा की बातें सुनकर सारे घरवाले हैरान हो जाते है.

Also Read: हिना खान ने लेटेस्ट फोटोशूट से मचाया इंटरनेट पर हंगामा, सुरभि ज्योति ट्यूब टॉप में दिखीं काफी बोल्ड

पिछले एपिसोड में आपने देखा कि वनराज कहता है कि तुम्हारे घंमड का जवाब तुम्हें दूंगा और वो पाखी को अपने साथ लेकर चला जाता है. अनुपमा पाखी को समझाती है लेकिन वो नहीं मानती. बा अनुपमा को समझाती है कि हमेशा औरत को झुकना चाहिए. अमुपमा कहती है कि धोखा उन्होंने दिया है और आप मुझे हमेशा क्यों समझाती है.

वनराज पाखी को लेकर काव्या के घर आता है और उसे बताता है कि अनुपमा ने डाइवोर्स फाइल किया है. वो ये भी कहता है पाखी अब हमारे साथ रहेगी. ये सुनकर काव्या थोड़ा चौंक जाती है लेकिन उसे वनराज को हां कहने के आलवा कोई ऑप्शन नहीं होता. इधर घर के बाहर समर और नंदिनी बातें करते होते है तभी कॉलोनी के कुछ लड़के अनुपमा के बारे में कुछ बेकार बातें बोलते है. ये सुनकर समर उन लोगों से लड़ाई करने लगता है और फिर सारे घरवाले आ जाते है.

Posted By: Divya Keshri

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola