Anupama Upcoming Episode : वनराज को आंखें बंद करने पर दिखा इसका चेहरा, काव्या ने बनाया ये खतरनाक प्लान

Updated at : 23 Feb 2021 3:59 PM (IST)
विज्ञापन
Anupama Upcoming Episode : वनराज को आंखें बंद करने पर दिखा इसका चेहरा, काव्या ने बनाया ये खतरनाक प्लान

Anupama Upcoming Episode : अनुपमा (Anupama) में दर्शकों को एक के बाद एक नया ट्विस्ट देखने को मिल रहा है. वनराज के बर्थडे को लेकर पूरा परिवार एक्साइटेड है. सब पूजा करने की तैयारी में लगे होते है, तभी वहा काव्या भी आ जाती है. उसे देखकर बा गुस्सा हो जाती है, लेकिन अनुपमा उन्हें संभाल लेती है.

विज्ञापन

Anupama Upcoming Episode : अनुपमा (Anupama) में दर्शकों को एक के बाद एक नया ट्विस्ट देखने को मिल रहा है. वनराज के बर्थडे को लेकर पूरा परिवार एक्साइटेड है. सब पूजा करने की तैयारी में लगे होते है, तभी वहा काव्या भी आ जाती है. उसे देखकर बा गुस्सा हो जाती है, लेकिन अनुपमा उन्हें संभाल लेती है.

आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि वनराज को याद आता है कि पहले अनुपमा उसके जन्मदिन पर रेड रोज देती थी. अनुपमा तभी उसे सफेद गुलाब देती है औऱ कहती है नफरत औऱ प्यार से भी अगल कोई रिश्ता हो सकता है. हम नयी शुरुआत कर सकते है. वनराज उसके गुलाब को रख लेता है और कहता है तुमने जो किया वो आसान नहीं था.

इधर शाम की पार्टी के लिए सब कोई तैयार होकर आते है. अनुपमा देखती है कि जो गुलाब उसने वनराज को दिया था, उन्होंने उसे अपने कोट पर लगाया हुआ है. केक काटने से पहले पाखी वनराज को विश मांगने के लिए कहती है. वनराज अपना आंखें बंद करता है तो उसे अनुपमा दिखती है औऱ ये देखकर वो भी शॉक्ड हो जाता है.

Also Read: शहनाज गिल जैसी दिखना चाहती हैं स्टाइलिश, जरूर ट्राय करें ये 7 खूबसूरत ड्रेसेस

काव्या का बदला हुआ रंग देखकर राखी उससे इसके पीछे का राज पूछती है. काव्या कहती है कि वो यहां सबको बर्बाद करने आई है औऱ वो वनराज के जिंदगी से सबको बाहर निकाल देगी. वो कहती है कि उसका ये मकसद है, जो वो बाहर रहकर नहीं कर सकती थी, वो अन्दर रहकर आसानी से कर सकती है.

Also Read: सुरभि चंदना का ट्रांसपेरेंट ड्रेस के बाद ग्लैमरस आउटफिट में बोल्ड अंदाज, ‘नागिन’ एक्ट्रेस की अदाओं पर फैंस हुए फिदा

पिछले एपिसोड में आपने देखा कि वनराज काव्या को घर पर देखकर शॉक्ड हो जाता है और उसे वापस अपने घर जाने के लिए कहता है. काव्या कहती है कि वो उसका पार्टी खराब नहीं करने आई है. काव्या कहती है कि वो उसका जन्मदिन यहां सेलिब्रेट करना चाहती है. अनुपमा काव्या से कहती है कि वो रुक सकती है उनके बर्थडे के लिए.

Also Read: करिश्मा तन्ना रेड ड्रेस में दिखीं काफी बोल्ड, ‘बाथरूम’ फोटोशूट से सोशल मीडिया पर लगा चुकी है आग

Posted By: Divya Keshri

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola