Anupama Written Update : वनराज के साथ काव्या को देखकर भड़की पाखी, अनुपमा और सारे घरवालों को दी ये धमकी

Updated at : 23 Mar 2021 7:17 AM (IST)
विज्ञापन
Anupama Written Update : वनराज के साथ काव्या को देखकर भड़की पाखी, अनुपमा और सारे घरवालों को दी ये धमकी

Anupama Written Update : सीरियल अनुपमा (Anupama) अपने दिलचस्प ट्रैक से दर्शकों को बांधे हुए है. काव्या लगातार वनराज को घर अपने नाम कराने को लेकर भड़का रही है. अनुपमा के डांस क्लास में 100 स्टूडेंट्स हो गए है और इस बात से हर कोई काफी खुशी है. समर और सारे घरवाले मिलकर अनुपमा को सरप्राइज पार्टी देते है.

विज्ञापन

Anupama Written Update: सीरियल अनुपमा (Anupama) अपने दिलचस्प ट्रैक से दर्शकों को बांधे हुए है. काव्या लगातार वनराज को घर अपने नाम कराने को लेकर भड़का रही है. अनुपमा के डांस क्लास में 100 स्टूडेंट्स हो गए है और इस बात से हर कोई काफी खुशी है. समर और सारे घरवाले मिलकर अनुपमा को सरप्राइज पार्टी देते है.

आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा पाखी घर आ जाती है और उसे देखकर सब थोड़ा घबरा जाते है. पाखी वनराज से मिलने के लिए चली जाती है. बा परेशान होती है ये सोचकर कि पाखी को जब काव्या के बारे में पता चलेगा तो क्या होगा. तभी पाखी दरवाजा खोलती है और उसे सामने काव्या और वनराज दिख जाते है.

पाखी ये सब देखकर काफी गुस्सा हो जाती है और उसे सब समझाने लगते है. पाखी किसी की कोई बात नहीं सुनती. पाखी कहती है कि काव्या इस घर में नहीं आनी चाहिए. समर उसे नंदिनी की पास लेकर जाता है ताकि उसे समझा सकें. इधर वनराज और अनुपमा भी पाखी से बात करने के लिए जाते है.

पाखी कहती है कि अगर वो उस घर में रहेगी तो वो वहां नहीं रहने वाली. पिछले एपिसोड में आपने देखा कि बा और अनुपमा को साथ में आते देख काव्या वनराज को गले लगा लेती है. ये देखकर बा चिढ़ जाती है और वनराज काव्या को ऐसा दोबारा नहीं करने के लिए कहता है. अनुपमा को अपने कमरे में एक गिफ्ट रखा दिखाई देता है, जिसमें एक छोटा सा बैंक होता है, जिसपर अनुपमा लिखा होता है.

अब तक आपने देखा कि अनुपमा केक देखकर काफी खुश हो जाती है. समर उसे बताता है कि उसके क्लास में 100 स्टूडेंट्स हो गए है. बच्चे अनुपमा को बताते है कि उसके डांस एकेडमी की धमाकेदार शुरुआत करने वाले है. अपने सपनों को पूरा होते हुए देखकर अनुपमा की खुशी का कोई भी ठिकाना नहीं रहता.

Posted By: Divya Keshri

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola