ePaper

Anupama Upcoming Episode : वनराज के बेड से गिरने पर परेशान हुई अनुपमा, किंजल से लड़ाई होने पर पाखी ने दे दी ये धमकी

Updated at : 12 Jan 2021 8:13 PM (IST)
विज्ञापन
Anupama Upcoming Episode : वनराज के बेड से गिरने पर परेशान हुई अनुपमा, किंजल से लड़ाई होने पर पाखी ने दे दी ये धमकी

Anupama Upcoming Episode : स्टार प्लस का सुपरहिट शो 'अनुपमा' (Anupama) में इन दिनों दर्शकों को फुल ऑन ड्रामा देखने को मिल रहा है. जारी ट्रैक के अनुसार, वनराज काव्या को अपने घर से जाने के लिए कहता है. जाते वक्त काव्या अनुपमा से टकरा जाती है औऱ उसके हाथ से गिफ्ट में आया घर टूट जाता है. ये देखकर काव्या को काफी बुरा लगता है.

विज्ञापन

Anupama Upcoming Episode : स्टार प्लस का सुपरहिट शो ‘अनुपमा’ (Anupama) में इन दिनों दर्शकों को फुल ऑन ड्रामा देखने को मिल रहा है. जारी ट्रैक के अनुसार, वनराज काव्या को अपने घर से जाने के लिए कहता है. जाते वक्त काव्या अनुपमा से टकरा जाती है औऱ उसके हाथ से गिफ्ट में आया घर टूट जाता है. ये देखकर काव्या को काफी बुरा लगता है.

आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि वनराज बेड से गिर जाता है. ये देखकर अनुपमा काफी घबरा जाती है और सारे घरवालों को आवाज देती है. सारे घरवाले ऐसे वनराज को देखकर काफी परेशान हो जाते है. बा अनुपमा से वनराज का हाथ मालिश करने बोलती है. इस बात पर बा और किंजल एक-दूसरे से बहस करने लगती है.

अनुपमा से वनराज कहता है कि आज तुमने पहले बार मुझे हक से डांटा, मुझे काफी अच्छा लगा. इधर किंजल गुस्से में अपने कमरे में आकर कपड़े फेंकने लगती है. पारितोष उसे समझाता है कि अगर मम्मी को कोई दिक्कत नहीं है तो तुम क्यों इतना परेशान हो रही हो. किंजल उससे कहती है कि अगर मम्मी कुछ नहीं कह रही है तो इसका मतलब नहीं है कि उन्हें दर्द नहीं हो रहा. इस घर में सबको कुछ नहीं दिख रहा, सिवाय बाबूजी और समर को.

Also Read: Anupama Written Update : अनुपमा से ये कैसा सवाल पूछ लिया काव्या ने? राखी की बातों से किंजल भड़की

इधर पाखी किंजल से उसकी रेड ड्रेस मांगती है. इसपर किंजल कहती है कि वो निकाल कर देती है. ये सुनते हुए भी पाखी खुद से ड्रेस निकाल लेती है. ये देखकर पारितोष उसे समझाता है कि ऐसा करना ठीक नहीं है. इसपर पाखी नाराज हो जाती है और पारितोष से बहस करने लगती है. वो कहती है इस घर में तो आपको औऱ मम्मी को सिर्फ किंजल ही नजर आती है.

इतने में अमुपमा आ जाती है और पाखी को समझाती है. पाखी उससे कहती है किंजल उसका साथ देती है इसलिए वो किंजल को कुछ नहीं कहती है. पाखी कहती है कि अगर इसपर आपने पापा को घर से निकालने की कोशिश की तो वो भी उनके साथ घर छोड़कर हमेशा के लिए चली जाएगी.

Posted By : Divya Keshri

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola